back to top

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इन सब्जियों का करें सेवन, मिलेगा फायदा

हेल्थ। आजकल लोगों की बदलती जीवन शैली उन्हें कई बीमारियों की चपेट में ले ले रहा है। ऐसे में कम उम्र में ज्यादा लोगों में मधुमेह (शुगर) की बीमारी हो जा रही है। लोगों का खान-पान आपके से शर्करा के स्तर को बढ़ा सकते हैं। फलों की तुलना में सब्जियों में चीनी की मात्रा कम होती है। इसीलिए विशेषज्ञ इन मरीजों को हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ कच्ची सब्जियाँ भी आपके शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकती हैं?

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है , जिसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। शिमला मिर्च का सेवन सलाद के रूप में करना चाहिए।

पालक (कच्चा पालक)

पालक के पत्तों में मौजूद गुण मधुमेह के रोगियों के लिए औषधि की तरह काम करते हैं। शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी पालक अहम भूमिका निभाता है। पालक में मौजूद विटामिन सी , पोटेशियम और मैग्नीशियम प्रदान करने के अलावा यह उच्च रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

भिंडी (कच्ची भिंडी)

मधुमेह रोगियों के लिए भिंडी का सेवन करने से शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। भिंडी में फाइबर के साथ-साथ ऐसे कई गुण होते हैं जो डायबिटीज टाइप 1 , टाइप 2 और जेस्टेशनल डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करते हैं ।

कच्ची पत्तागोभी

चूंकि पत्तागोभी में कार्बोहाइड्रेट कम होता है, इसलिए यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है। कच्ची पत्तागोभी का सेवन करने से टाइप 2 मधुमेह के रोगियों को इस बीमारी से राहत मिलेगी। शुगर लेवल को कम करने के लिए आप कच्ची पत्तागोभी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञ इसे कच्चे सलाद के रूप में खाने की सलाह देते हैं।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। मधुमेह होने पर डॉक्टर की सालाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...