back to top

शांति पूर्वक धरना देना लोगों का संवैधानिक अधिकार : अखिलेश

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि शांति पूर्वक धरना देना लोगों का संवैधानिक अधिकार है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लेख तो संविधान की प्रस्तावना में भी है लेकिन भाजपा सरकार को असहमति और विरोध से खासा एलर्जी है। वह विपक्ष के प्रति असहिष्णुता का प्रदर्शन करती है। हर मंच से गोली की बात करने वाले संवैधानिक मूल्यों की बात कब करेंगे?

अखिलेश ने कहा कि अभी आजमगढ़ के बिलरियागंज इलाके में जो हुआ उससे यूपी पुलिस का चेहरा बेनकाब हुआ है। यहां बर्बरता की सभी हदें पुलिस ने पार कर दी हैं। शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही माता-बहनों पर बेरहमी से लाठीचार्ज करना और पथराव करना किस ट्रेनिंग का हिस्सा है? लखनऊ में भी घंटाघर चौक में शांतिपूर्ण धरना दे रही महिलाओं के साथ भी पुलिस का व्यवहार क्रूरतापूर्ण हैं। धरना देने वाली महिलाओं की गिरफ्तारी और ठण्ड में उनके कम्बल तक छीन लेने की घटनाएं निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विरोध में आए लोगों पर प्रशासन द्वारा तरह-तरह के जुल्म ढाए जा रहे हैं। उनके घरों में दबिश डालने, गिरफ्तारी करने के अलावा प्रशासन जुर्माने की नोटिसें जारी कर रहा है। अलीगढ़ में एक हजार लोगों को नोटिसें जारी कर पूछा गया है कि उन पर क्यों न कार्रवाई की जाए? इलाहाबाद, वाराणसी और अन्य कई जिलों में भी हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर इसी तरह उत्पीड़न की कार्यवाहियां हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शनों में महिलाओं की भागीदारी प्रशासन को चुनौती लगती है। इस सम्बंध में प्रशासकीय मशीनरी और भाजपा नेता तरह-तरह की खबरें फैला रहे हैं। झूठी खबरों को फैलाने के लिए झूठा प्रचारतंत्र खड़ा किया जाना गम्भीर विषय है। जनता के बीच भ्रम फैलाकर किसी को दोषी ठहराया जाना न्याय संगत नहीं हो सकता है। मातृशक्ति को अपमानित करके भाजपा को तो कुछ नहीं हासिल होना है हां, जागृत मातृशक्ति के आगे सरकार जरूर नहीं टिक पाएगी।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...