back to top

संविधान मूलभूत कर्तव्यों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना संविधान दिवस का मूल उद्देश्य : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि संविधान में हर नागरिक को दिए गए अधिकार तभी सुरक्षित हो सकते हैं, जब समाज अपने मूल कर्तव्यों के प्रति सचेत होकर उनका निर्वहन करे। मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस के अवसर पर यहां आयोजित एक समारोह में कहा, ‘हममें से हर व्यक्ति अधिकारों की बात तो करता है लेकिन कर्तव्यों से हम पीछे भागने का प्रयास करते हैं। भारत के संविधान ने हर नागरिक के लिए जहां मूलभूत अधिकार दिए हैं, वहीं कुछ बुनियादी कर्तव्य भी सुनिश्चित किए हैं और संविधान दिवस का मूल उद्देश्य भारत के उन संविधान प्रदत्त मूलभूत कर्तव्यों के प्रति हर नागरिक को जागरूक करना भी है।’

योगी ने कहा, ये कर्तव्य हर हालात में किसी नागरिक के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितना कि हमारा व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक जीवन है। एक भारत श्रेष्ठ भारत हमें अपने मौलिक अधिकारों के प्रति सजग करता है। अधिकार तभी अनुरक्षित हो सकते हैं जब समाज अपने मूल कर्तव्यों के प्रति सचेत होकर उनका निर्वहन करे।’

मुख्यमंत्री ने कहा ‘संविधान दिवस हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम सब जानते हैं कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था लेकिन इसे आज के दिन 1949 में संविधान सभा ने अंगीकृत किया था। हमारे संविधान की यही ताकत है कि दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत एक आदर्श बना हुआ है।’

योगी ने कहा, हमारा संविधान सम-विषम परिस्थितियों में देश को एकजुट होकर ले चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। हर विपरीत से विपरीत हालात में भी संविधान ने जाति, मत, संप्रदाय, भाषाओं और खानपान की बहुलता होने के बावजूद एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया, यह सबसे बड़ी विशेषता रही है।

उन्होंने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं जिन्होंने स्वाधीनता के बाद घटी घटनाओं को वर्तमान पीढ़ी के जीवन में, उनकी याद में बनाए रखने के लिए संविधान को अंगीकृत किए जाने की वर्षगांठ को भी एक महत्वपूर्ण दिवस के रूप में देश के सामने पेश किया और 2015 से यह दिवस किसी न किसी रूप में हम सबके सामने आ रहा है।’ इसके पूर्व, मुख्यमंत्री योगी, उपमुख्यमंत्रियों-केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा समेत उनके कई मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...