back to top

राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत हो रही है साजिश: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ एक सोची-समझी रणनीति के तहत भ्रम व अफवाहें फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे प्रयासों से देश को लंबे समय तक नुकसान पहुंचेगा।

भाजपा के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों की जमीन छिन जाने, आरक्षण समाप्त करने, नागरिकता खत्म करने जैसे काल्पनिक भय दिखाकर कुछ दल और संगठन लोगों को भ्रमित करते रहते हैं। इसे एक गंभीर चुनौती बताते हुए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता के बीच जाकर इन साजिशों का पर्दाफाश करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भाजपा को चुनाव जीतने की मशीन बताने वालों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि भगवा दल देशवासियों का दिल जीतने वाला अविरल व अनवरत अभियान है और भाजपा की सरकारों का मतलब राष्ट्र निर्माण, सही नीति, साफ नीयत और सटीक निर्णय है। उन्होंने कहा, आज एक प्रकार का सिलसिला शुरू हुआ है… एक नई प्रकार की व्यूह रचना सार्वजनिक जीवन में आई है। आज गलत विमर्श बनाए जाते हैं। कभी सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) को लेकर, कभी कृषि कानूनों को लेकर तो कभी श्रम कानूनों को लेकर।

प्रधानमंत्री ने कहा, इसके पीछे सोची-समझी रणनीति है। यह एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है। इसका मकसद है देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना। इसलिए देश में तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जाती है, भ्रम फैलाए जाते हैं, झूठ फैलाया जाता है। काल्पनिक मायाजाल खड़ा किया जाता। उन्होंने कहा, कभी कहा जाता है कि संविधान बदल दिया जाएगा, कभी कहा जाता है कि आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा, कभी कहा जाता है नागरिकता छीन ली जाएगी तो कभी कहा जाता है किसानों की जमीन छीन ली जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सब कोरा झूठ है और कुछ लोगों व संगठनों द्वारा इन्हें तेजी से फैलाया जाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसी ताकतों से बहुत अधिक चौकन्ना रहने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें (भाजपा कार्यकर्ताओं को) बहुत जानकारी के साथ देशवासियों के बीच जाते रहना होगा और उन्हें जागरुक करते रहना होगा। उन्होंने कहा, यह काल्पनिक भय खड़ा करने वाले जो कुछ लोग हैं, उनमें ज्यादातर तो वो हैं जो अपनी पराजय को स्वीकार न कर पाने की वजह से ऐसा करते रहते हैं। कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से करते हैं। कुछ लोगों की तो भाजपा से जन्मजात दुश्मनी है इसलिए करते हैं।

मोदी ने कहा, यह लोग ऐसे कार्य कर रहे हैं जो देश को बहुत लंबे समय तक नुकसान पहुंचाएगा। इसलिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को सतर्क रहना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के संस्कार हैं कि वह हर व्यक्ति तक पहुंचती है और उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि देश में छोटे किसानों की संख्या लगभग 10 करोड़ से भी अधिक है लेकिन पहले की सरकारों के लिए वे कभी प्राथमिकता में नहीं रहे।

उन्होंने कहा, बीते वर्षों में हमारी सरकार की कृषि से जुड़ी हर योजना के केंद्र में छोटे किसान रहे। वो चाहे नए कृषि कानून हों, पीएम किसान सम्मान निधि हो या किसान उत्पाद संगठनों की व्यवस्था हो। या फिर फसल बीमा योजना और आपदा के समय ज्यादा मुआवजा सुनिश्चित करना। मोदी ने दावा किया कि कृषि संबंधी सरकार की हर योजना का लाभ देश के छोटे किसानों को हुआ है। ज्ञात हो कि दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग 180 दिनों से प्रदर्शन चल रहा है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...