back to top

किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देश के खिलाफ षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं : योगी

मेरठ। कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कुछ लोग किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देश की एकता और अखंडता को चुनौती दे रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने रविवार को मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के खिलाफ किसी षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे कामों का विस्तार से उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। कानून व्यवस्था को सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर हाल में बहन-बेटियों की सुरक्षा की जाएगी। योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कुल 88 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने मेरठ के परतापुर और मलियाना द्वितीय बिजली घरों का लोकार्पण भी किया। किठौर के शाहजहांपुर बिजलीघर का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री के हाथों हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के नवनिर्मित केंद्रीय पुस्तकालय के भवन का भी उद्घाटन किया। यहीं पर कई कृषि योजनाओं को शुरू करने के साथ ही कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। यहां किसानों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी संबोधित करते योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों का इस्तेमाल कर अपना हित साधने की कोशिशों को देश समझ रहा है, इन साजिशों को बेनकाब करते हुए असफल बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसका जो काम है वही वह करेगा, जिसका काम विरोध करना है वह विरोध करेगा, हमारा काम विकास करना है, इसलिए हम पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहा रहे हैं जिसका आंकलन आप सभी खुद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता से जो भी वायदे किए थे एक-एक करके उसे पूरा किया जा रहा है, भाजपा ने अनुच्छेद- 370 और 35ए हटाया, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू कराया, किसानों के लिए किसान सम्मान निधि शुरू की, करीब तीन लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है और आने वाले दिनों में नौकरियों में युवाओं को अवसर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग किसानों की तरक्की नहीं देख सकते हैं, उनको इस बात से परेशानी है कि किसान विकास क्यों कर रहा है, किसान के पास पैसे कैसे आ रहे हैं, ये वही लोग हैं जो किसानों को भ्रम में डालकर आंदोलन करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के बहाने कुछ लोग उपद्रवियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं, उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ में मेट्रो की मांग उठ रही थी, जिसे केंद्र सरकार की मदद से लागू किया गया है, यह 32 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रही है, अब मेरठ से दिल्ली की राह आसान हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि बनारस तक जाने के लिए गंगा एक्सप्रसवे का निर्माण किया जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तय कार्यक्रम के अनुसार 11 बजे कृषि विश्वविद्यालय में पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका हेलीकाप्टर उतर नहीं सका। उन्हें वापस गाजियाबाद जाना पड़ा। वहां से हापुड़ होते हुए सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री करीब सवा एक बजे मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...