back to top

छह माह में निपटाएं चकबंदी मामले : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चकबन्दी का कार्य मिशन मोड में करें तथा किसानों को स्वैच्छिक चकबंदी कराने के लिए तैयार करें। उन्होंने चकबन्दी कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाने के भी निर्देश भी दिए है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को लोक भवन में चकबन्दी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चकबन्दी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़े। इसके लिए जरूरी है कि चकबन्दी का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चकबन्दी प्रक्रिया में लम्बित मुकदमों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चकबन्दी का उद्देश्य कृषि कार्यों में सुगमता लाना है। वर्तमान सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने गोरखपुर के ग्राम चिलबिलवा तथा हाथरस के ग्राम गोपालपुर का उदाहरण देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को स्वैच्छिक चकबन्दी के लिए तैयार करें। इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से ग्रामवासियों से सम्पर्क करें व चकबन्दी के लाभों के विषय में अवगत कराएं।

उन्होंने चकबन्दी आयुक्त को प्रतिदिन इन मुकदमों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चकबन्दी कार्यों में तेजी लाने के लिए चकबन्दी विभाग को पूर्णतया कम्प्यूटरीकृत किया जाए। चकबन्दी से प्राप्त सरप्लस भूमि का उपयोग गोचर भूमि, खेल का मैदान, चिकित्सालय, विद्यालय आदि बनाने में किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि तालाब की भूमि को तालाब के रूप में ही उपयोग किया जाए। इस अवसर पर राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...