back to top

योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए उन्हें जनता से जोड़ें : सीएम योगी

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि शासन की योजनाओं को जनता से जोड़ें क्योंकि जब जनता किसी योजना से जुड़ती है, उसे अपना मानती है, तभी उसका असर बड़ा होता है।

उन्होंने कहा कि गांवों में युवाओं के विकास के लिए खेलकूद के मैदान और ओपन जिम विकसित किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से बच्चे स्वस्थ रहेंगे और समाज तथा सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारी ऊर्जा के प्रतीक हैं। उनके लिए प्रदेश सरकार ने कई कार्यक्रम लागू किए हैं। पिछले ढाई साल में दो लाख 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

योगी गीडा के गैलेंट इस्पात की तरफ से गोद लिए गए पूर्व माध्यमिक विद्यालय, ग्राम बसिया व द्रोपदी देवी गीता देवी विद्यालय, लुचुई के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम युवाओं का कौशल निखार रहे हैं। इससे देश और दुनिया में जहां भी रोजगार की सम्भावनाएं बनेंगी, उन्हें रोजगार प्राप्त हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसमें प्रत्एक उद्योग अपने क्षेत्र से जुड़े आईटीआई या कौशल विकास केन्द्र को अपने साथ जोड़ेगा और युवाओं को अप्रेंटिसशिप देगा। इसके लिए सरकार द्वारा चिन्हित युवाओं को ढाई हजार रुपए प्रतिमाह का आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास और वोकेशनल शिक्षा से जुड़े युवा आर्थिक स्वावलंबन की तरफ बढ़ें, इसके लिए प्रत्एक जनपद में अप्रेंटिस योजना के लिए युवा हब बनाने की सरकार ने बजट में व्यवस्था की है। इसके साथ ही 40 लाख से अधिक युवाओं को प्रदेश में हुए निवेश और परम्परागत उद्यमों में रोजगार के साथ जोड़ा गया है।

योगी ने कहा कि सरकार द्वारा विकास की योजनाओं में तेजी लाने और ढांचागत विकास के कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार बेसिक शिक्षा परिषद के एक करोड़ 80 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म, बैग, किताबें, स्वेटर आदि उपलब्ध करा रही है। एक लाख 20 हजार से अधिक बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...