back to top

कांग्रेस सत्ता में आई तो तीनों कृषि कानूनों को रद्द करेगी : प्रियंका

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। तीनों नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को यहां कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह तीनों कृषि कानून राक्षस रूपी हैं जिन का मकसद किसानों को खत्म करना है।

प्रियंका ने कांग्रेस के जय जवान जय किसान अभियान के तहत सहारनपुर के चिलकाना में आयोजित किसान महापंचायत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अन्य भाजपा नेताओं पर, कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का अपमान करने का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी ने कहा, ये कानून राक्षसी हैं। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो इन कानूनों को रद्द किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह तीनों कृषि कानून इस तरह बनाए गए हैं कि मंडियां समाप्त हो जाएं और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य बिल्कुल भी ना मिले। कानून रद्द होने तक उनके पार्टी इनके खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।

कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस प्रकार की किसान बैठकों की योजना बनाई है और उसी श्रंखला में यह पहली रैली थी। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और विपक्षी पार्टी खुद को साबित करने के लिए संघर्ष कर रही है। कांग्रेस महासचिव ने कहा ‘पिछले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि गन्ना किसानों को उनका बकाया मिलेगा लेकिन क्या किया उन्होंने?’

प्रियंका ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया ‘उन्होंने अपने लिए 16 हजार करोड़ रुपये से दो हवाई जहाज खरीदे जिससे दुनिया भर में घूम सकते हैं और दिल्ली में संसद भवन के सौंदर्यीकरण के लिए 20,000 करोड़ रुपये निकाल कर रख लिए। मगर आपके 15000 करोड़ रुपये का बकाया आज तक आपको नहीं मिला।’ प्रियंका ने किसानों से कहा ‘समझ लीजिए, बहुत देख लिया आपने इनकी बातों को। उनका 56 इंच का सीना देख लिया जिसके अंदर छोटा दिल है जो सिर्फ अपने खरबपति मित्रों के लिए धड़कता है। वह किसानों का दिल नहीं समझ रहे हैं।’

उन्होंने कहा ‘किसानों का दिल इस देश की धरती के लिए धड़कता है क्योंकि इस धरती को वह सींचता है। इस धरती से उसकी जान जुड़ी हुई है। इस धरती से ही किसान ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है। यही किसान का बेटा सीमा पर सुरक्षा करते हुए देश के लिए अपनी जान देता है। उसी किसान का बेटा एक जवान बनकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा करता है मगर हमारे प्रधानमंत्री को उनके दर्द का एहसास नहीं है।’ कांग्रेस महासचिव ने सहारनपुर दौरे के दौरान शाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और रायपुर खान की दरगाह की जियारत भी की। प्रदेश कांग्रेस द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक इस दौरान प्रियंका ने देश के किसानों के लिए प्रार्थना की।

किसान महापंचायत के दौरान प्रियंका को हल भेंट किया गया। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और दल के वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया भी मौजूद थे। इस बीच, प्रियंका के सहारनपुर किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के बारे में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने बलिया में कहा कि किसानों के बहाने तमाशा खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में एक गैंग बन गया है और इस गैंग ने अंतरराष्ट्रीय शक्ल ले ली है।

प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए संकल्पबद्घ है और प्रियंका का सहारनपुर दौरा छलावा मात्र है। उल्लेखनीय है कि तीनों नए कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले करीब दो महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर किसान पंजाब और हरियाणा से हैं लेकिन काफी सारे किसान पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी हैं जिनके बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...