back to top

यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ 21 अगस्त को उत्तरप्रदेश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यूरिया की किल्लत और कथित कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेस आगामी 21 अगस्त को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को इस आशय की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में जिस तरह से सहकारी समितियों से यूरिया गायब कर दी गई है, उससे यह साफ होता है कि प्रदेश में यूरिया की कालाबाजारी सरकारी संरक्षण में की जा रही है।

लल्लू ने कहा कि किसान विरोधी इस सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस पार्टी संघर्ष करेगी। प्रदेश में यूरिया की कालाबाजारी के विरोध में पार्टी आगामी 21 अगस्त को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘सरकार समर्थित बिचौलियों ने प्रदेश में यूरिया संकट पैदा कर किसानों को बर्बाद करने का जो षड्यंत्र रचा है उसमें पूरी तरह से भाजपा सरकार शामिल है। आपदा काल में यह कालाबाजारी किसानों की कमर तोड़ रही है। कोरोना आपदा, प्राकृतिक मार-बाढ़ और ओलावृष्टि से पहले ही किसान टूट गया है।’

लल्लू ने दावा किया कि योगी सरकार सहकारी समितियों को नष्ट करने का कुचक्र रच रही है ताकि प्रदेश के किसानों को पूरी तरह से बाज़ार के हवाले करके निजी क्षेत्र को मजबूत कर सके। हालात इतने खराब हैं कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को सहकारिता मंत्री को पत्र लिखना पड़ा।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी,कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...