back to top

कांग्रेस-राजद नेता ‘छठी मैया का अपमान कर रहे हैं, बिहार उन्हें माफ नहीं करेगा : मोदी

मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मैया का अपमान कर रहे हैं और राज्य की जनता उन्हें क्षमा नहीं करेगी।

प्रधानमंत्री का यह बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बुधवार को यह आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद आया है कि प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली में यमुना में डुबकी लगाने की योजना बनाकर नाटक करने की कोशिश की।

मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा,छठ पूजा अब दुनिया भर में प्रसिद्ध है और छठ के बाद यह बिहार का मेरा पहला दौरा है। यह पर्व न केवल भक्ति का प्रतीक है बल्कि समानता का भी प्रतीक है। यही कारण है कि मेरी सरकार इस पर्व को यूनेस्को विरासत का दर्जा दिलाने का प्रयास कर रही है।

मोदी ने कहा,मैं यात्रा के दौरान छठ के गीत सुनता हूं। एक बार नागालैंड की एक लड़की द्वारा गाए गए इन गीतों में से एक को सुनकर मैं भावुक हो गया था। लेकिन जब आपका यह बेटा यह सुनिश्चित करने में व्यस्त है कि छठ को उसका उचित सम्मान मिले तब कांग्रेस-राजद के लोग इस पर्व का उपहास उड़ा रहे हैं और इसे नाटक, नौटंकी कह रहे हैं।

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जिले में एक चुनावी रैली की थी और दिल्ली में यमुना के किनारे छठ पूजा के आयोजन का हवाला देते हुए कहा था कि एक तरफ यमुना नदी में गंदा पानी था और बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया था ताकि प्रधानमंत्री उसमें नहाकर ‘ड्रामा’ कर सकें, जबकि उन्हें छठ पूजा से कोई लेनादेना नहीं है।

उन्होंने कहा था कि इस बारे में जब पूरे हिंदुस्तान को पता चल गया तो प्रधानमंत्री मोदी छठ पूजा के इस आयोजन में नहीं गए। राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं।मोदी ने कहा,देखिए, वोट मांगने के लिए ये लोग किस हद तक गिर सकते हैं। यह छठ पर्व का अपमान है, जिसे बिहार सदियों तक नहीं भूलेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस का रिश्ता पानी और तेल जैसा है और वे किसी भी कीमत पर सत्ता हथियाने के लिए एक साथ आए हैं ताकि बिहार को लूट सकें।

उन्होंने कहा,इस चुनाव में सबसे बड़ी खबर यह नहीं है कि मुझे गालियां दी जा रही हैं। सबसे बड़ी खबर है कांग्रेस और राजद के बीच की अंदरूनी कलह। दोनों दल सहयोगी होने के बावजूद एक-दूसरे को नीचा दिखा रहे हैं। सत्ता का लालच ही उन्हें एक साथ लाया है।

प्रधानमंत्री ने अपने विरोधियों को नामदार करार देते हुए कहा, वे इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि एक पिछड़े वर्ग का नेता जो कभी चाय बेचता था, आज इतनी ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। उन्हें यह जानने की जरूरत है कि मेरी उपलब्धियां उनके आशीर्वाद की वजह से नहीं, बल्कि जनता के आशीर्वाद और बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की वजह से हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद नेताओं ने आंबेडकर का अपमान किया है।प्रधानमंत्री ने दावा किया कि सभी सर्वेक्षण बता रहे हैं कि राजद नीत गठबंधन को विधानसभा चुनाव में अपमानजनक हार का सामना करना पड़ेगा, इसलिए वह ‘‘ऐसे वादे कर रहे हैं जो हकीकत से दूर’’ हैं।

उन्होंने दावा किया,सभी सर्वेक्षण संकेत दे रहे हैं कि राजग बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। और राजद-कांग्रेस गठबंधन को अपने इतिहास की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ेगा।मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस-राजद गठबंधन पांच ‘क’ – कट्टा, ‘क्रूरता’, ‘कटुता’, ‘कुशासन’ (कुशासन) और ‘करप्शन’ का प्रतीक है।

मोदी ने दावा किया कि राज्य में राजद शासन के दौरान 35,000-40,000 अपहरण हुए और ‘‘गुंडे वाहन शोरूम लूटते थे।मोदी ने कहा,दूसरी ओर राजग सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और सम्मान देने तथा बिहार सहित सभी राज्यों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने का पक्षधर है।

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भीड़ से ‘फिर एक बार राजग सरकार’ और ‘फिर एक बार सुशासन सरकार’ के नारे लगवाकर की।प्रधानमंत्री ने स्थानीय बोली वज्जिका में कुछ वाक्य बोले और कहा,आप लोगों की बातचीत का तरीका बहुत मीठा है।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर शाही लीची के लिए प्रसिद्ध है और स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस तथा प्रख्यात हिंदी साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी और जानकी वल्लभ शास्त्री जैसे दिग्गजों ने यहां जन्म लिया था।

RELATED ARTICLES

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

नीट-यूजी मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...