back to top

कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए और वह पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला तथा कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस में सिन्हा का स्वागत करते हुए वेणुगोपाल ने कहा

कांग्रेस में सिन्हा का स्वागत करते हुए वेणुगोपाल ने कहा, सिन्हा एक बेहतरीन नेता हैं। पहले गलत पार्टी में थे, अब सही पार्टी में आए हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। चुनाव में इससे वे ताकतें और मजबूत होंगी जो भारत की एकजुटता के लिए लड़ रही हैं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी गोहिल ने कहा, जब कोई झूठ बोलता है तो सिन्हा कहते हैं खामोश, लेकिन जब सच बोलने की बात आती है तो वह खामोश नहीं हो सकते हैं। वह स्टार प्रचारक के रूप में देश में घूमेंगे।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा…

इससे हमें फायदा होगा। रणदीप सुरजेवाला ने कहा, वैचारिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से सिन्हा का लगाव कांग्रेस की विचारधारा से रहा है। वह अपनी बेबाक शैली, सत्य बोलने, सत्ता को सच का आईना दिखाने के संकल्प, छोटों को स्नेह और अपने से बड़ो को आदर देने वाले व्यक्ति हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा में लोकतंत्र को तानाशाही बदल दिया गया जिसकी वजह से उन्हें इस पार्टी से अलग होना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस बार पटना साहिब से वह पिछली बार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की

सिन्हा ने गत 28 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और उसी समय उनका पार्टी में शामिल होना लगभग तय हो गया था। सिन्हा पिछले लोकसभा चुनाव में पटना साहिब से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि, उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से बागी रुख अख्तियार कर रखा था। पिछले दिनों भाजपा ने उनकी जगह कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से अपना उम्मीदवार घोषित किया। हाल के कुछ महीनों में सिन्हा ने कई मौकों पर कांग्रेस अध्यक्ष की तारीफ की थी। उन्होंने न्यूनतम आय योजना (न्याय) के कांग्रेस के चुनावी वादे को मास्टर स्ट्रोक बताया था।

RELATED ARTICLES

फिल्म डुग डुग सिनेमाघरों में 8 मई को होगी रिलीज, ट्रेलर लॉन्च

मुंबई। फिल्म ‘डुग डुग’ सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी। ऋत्विक प्रतीक निर्देशित फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।...

सेंसर ने मामूली बदलावों से पास की रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’

मुंबई। रितेश देशमुख जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म...

देश में एफडीआई 2025-26 में 90 अरब डॉलर के पार रहने की उम्मीद: डीपीआईआईटी सचिव

नयी दिल्ली। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी...

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

साहित्य समागम में तीन साहित्यकारों की कृतियों का लोकार्पण

तीन रचनाओं को सस्वर सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। साहित्यिक संस्था 'अमृतायन' के तत्वावधान में आज यू.पी. प्रेस क्लब के सभागार में...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में आज गुरूवार को शहर भर से आए भक्तों...