back to top

मप्र में कांग्रेस के 12 और नाम तय, अब तक कुल 21 उम्मीदवार घोषित

भोपाल। कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश के लिए 12 लोकसभा उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी। इसके साथ ही कांग्रेस ने प्रदेश की कुल 29 सीटों में से 21 पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ की परम्परागत छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से उनके पुत्र नकुलनाथ को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है।

कमलनाथ नौ बार सांसद रहे हैं

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ नौ बार सांसद रहे हैं। प्रदेश में पहले चरण का मतदान 29 अप्रैल दूसरे चरण का मतदान छह मई, तीसरे चरण का मतदान 12 मई तथा चौथे व अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। सूची में नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से उम्मीदवार बनाने के अलावा कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को खंडवा तथा प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को सीधी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। अजय सिंह नवंबर 2018 में सीधी जिले की चुरहट विधानसभा सीट से पराजित हो गए थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विधि शाखा के प्रमुख विवेक तन्खा को जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। उनके सामने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर से सांसद राकेश सिंह भाजपा के उम्मीदवार हैं।

तन्खा, सिंह से पराजित हो चुके हैं

पिछले लोकसभा चुनाव में तन्खा, सिंह से पराजित हो चुके हैं। कांग्रेस ने प्रभूसिंह ठाकुर को सागर, प्रताप सिंह लोधी को दमोह, राजाराम त्रिपाठी को सतना, सिद्धार्थ तिवारी को रीवा, कमल मरावी को मंडला, प्रहलाद टिपानिया (लोक गायक) को देवास (एससी) बाबूलाल मालवीय को उज्जैन (एससी) तथा डॉ. गोविंन्द मुजाल्दे को खरगोन (एसटी) से उम्मीदवार घोषित किया है। फिलहाल कांग्रेस ने प्रदेश की इन्दौर, विदिशा और ग्वालियर जैसी अहम सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने गुना लोकसभा सीट से भी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। गुना से वर्तमान में कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद हैं। वर्ष 2014 की मोदी लहर वाले आमचुनाव में कांग्रेस प्रदेश में केवल दो सीटों गुना (ज्योतिरादित्य सिंधिया) और छिंदवाड़ा (कमलनाथ) पर कब्जा कर सकी थी। शेष 27 सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया था।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...