back to top

भारत-अमेरिका संबंधों को आगे और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : भारतीय राजदूत

वाशिंगटन। भारत और अमेरिका अपने रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करते हुए इसे अगले स्तर पर ले जाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और हाल में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच वार्ता बहुत गर्मजोशी भरी और सार्थक रही। भारत के यहां पर शीर्ष राजनयिक ने इस बारे में बताया।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बताया कि भारत-अमेरिका भागीदारी हालिया वर्षों में बहुत प्रगाढ़ हुई है। उन्होंने कहा, दोनों पक्ष कारोबार और अर्थव्यवस्था, रक्षा, ऊर्जा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, विज्ञान और तकनीक, सूचना और प्रौद्योगिकी, नवाचार, लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को आगे और मजबूत करने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

संधू ने कहा, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सभी सरकारों का समर्थन मिलता रहा है। वर्ष 2021 में, नए साल, नए दशक की शुरुआत हुई और हम अमेरिका के साथ सहयोग और दोस्ती को अगले स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने साथ मिलकर कई कदम उठाए हैं लेकिन अभी भागीदारी में और भी काम किया जाना है। अमेरिका में जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के शुरुआती 10 दिनों में प्रशासन के शीर्ष नेताओं ने अपने भारतीय समकक्षों के साथ बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुनिया के उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने नवंबर में चुनाव में जीत के तुरंत बाद बाइडन से बात की थी। संधू ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने 17 नवंबर को नव-निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन से बात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक भागीदारी के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की थी और कोविड-19 महामारी, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी।

हालिया दिनों में विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने अमेरिका के अपने समकक्षों- विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और एनएसए जेक सुलिवान के साथ बात की। संधू ने कहा, नेताओं के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। आपने देखा होगा कि रक्षा मंत्री ऑस्टिन और विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने सीनेट में नाम की पुष्टि के समय कहा कि वे दोनों देशों के बीच संबंधों को और आगे ले जाना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...