back to top

न्यूजीलैंड के राजनयिक को ट्रंप पर टिप्पणी करना महंगा पड़ा, नौकरी गई

वेलिंगटन। ब्रिटेन में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त को इस सप्ताह लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में की गई टिप्पणी के कारण नौकरी से हाथ धोना पड़ा। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त फिल गॉफ ने मंगलवार को लंदन में अंतरराष्ट्रीय मामलों के थिंक टैंक चैथम हाउस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।

गॉफ ने अतिथि वक्ता फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनन के दर्शकों से एक प्रश्न पूछा, जिसमें उन्होंने कहा कि वह युद्ध काल के दौरान 1938 में ब्रिटेन के नेता रहे विंस्टन चर्चिल के उस समय के प्रसिद्ध भाषण को फिर से पढ़ रहे थे, जब चर्चिल तत्कालीन प्रधानमंत्री नेविल चेम्बरलेन की सरकार में एक सांसद थे। चर्चिल के भाषण में ब्रिटेन द्वारा एडोल्फ हिटलर के साथ म्यूनिख समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की निंदा की गई थी, जिसके तहत जर्मनी को चेकोस्लोवाकिया के कुछ हिस्से पर कब्जा करने की अनुमति दी गई थी।

गॉफ ने बताया कि चर्चिल ने चेम्बरलेन से कहा था, आपके पास युद्ध और अपमान के बीच विकल्प था। आपने अपमान चुना, फिर भी आपको युद्ध ही मिलेगा। फिर गॉफ ने वाल्टोनन से सवाल किया, राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस (अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यालय) में चर्चिल की आवक्ष प्रतिमा को फिर से स्थापित किया लेकिन क्या आपको लगता है कि वह वास्तव में इतिहास को समझते हैं?

न्यूजीलैंड के समाचार संस्थानों द्वारा प्रसारित कार्यक्रम के वीडियो के अनुसार, न्यूजीलैंड के राजदूत के इस सवाल पर दर्शक हंसने लगे जिसके बाद वाल्टोनन ने कहा कि वह अपने आप को यह कहने तक सीमित रखेंगी कि चर्चिल ने बहुत ही कालजयी टिप्पणी की है। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि गॉफ की टिप्पणी निराशाजनक थी और इससे राजदूत की स्थिति अस्थिर हो गई।

पीटर्स ने एक लिखित बयान में कहा, हमने विदेश मामलों के और व्यापार सचिव बेडे कॉरी से कहा है कि वह लंदन में न्यूजीलैंड उच्चायोग में नेतृत्व परिवर्तन के लिए गॉफ के साथ मिलकर काम करें। गॉफ जनवरी 2023 से ब्रिटेन में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त हैं। उन्होंने इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा कर गॉफ को बर्खास्त किए जाने की निंदा की।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

462वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय, चन्द्रावल,...

प्राकृतिक तत्वों का समावेश अत्यंत सराहनीय है : राजीव रावत

बुलबुल के सुरों में रंगों की उड़ान टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक समापन, प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया।लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट शाखा...

एप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स

इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगालखनऊ। एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की...

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में ब्राह्मण गौरव को स्थापित करनालखनऊ। विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन बोध संस्थान गोमती नगर में किया गया। जिसमें प्रमुख...

महिलाएं अपने रिश्तों व अधिकारों को पाने के लिए जासूसी एजेंसियों का सहारा लें : तान्या पुरी

डिटेक्टिव डायरीज जासूसी के पीछे का कानून का आयोजन आज होटल क्लार्क अवध में लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ ने एक दिलचस्प सेशन, डिटेक्टिव डायरीज जासूसी...