back to top

सीएम योगी का बड़ा फैसला : 896 हेड कांस्टेबलों के डिमोशन का आदेश वापस

  • भविष्य में नागरिक पुलिस में नहीं जा सकेंगे पीएसी जवान

लखनऊ। दीपावली से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के 896 हेड कांस्टेबलों के डिमोशन का आदेश वापस लेने का निर्देश दिया है। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने इन हेड कांस्टेबलों को मूल काडर पीएसी में वापस भेज दिया था। इन पुलिसकर्मियों के डिमोशन का आदेश जारी करने वाले एडीजी स्थापना का पहले ही तबादला कर दिया गया था।

कुछ महीने पहले हुए मुख्यालय के इस आदेश को लेकर पुलिसकर्मी सकते में थे। सीएम योगी ने कहा कि पुलिस और पीएसी के कर्मचारियों के मनोबल पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। सीएम के आदेश पर यूपी के गृह विभाग ने डिमोशन का आदेश वापस लेने का निर्देश जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इसकी जानकारी दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और पीएसी के शौर्य और सेवाभाव की सराहना की है। गृह विभाग से जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे कर्मचारी जो उस समय निर्धारित व्यवस्था के तहत 29 नवम्बर 2004 तक पीएसी से नागरिक पुलिस में भेजे गए थे, वे नागरिक पुलिस में खाली पदों के सापेक्ष संविलीन माने जाएंगे।

सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा नौ सितम्बर को जारी पदानवत आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। यही नहीं पीएसी के जो कर्मचारी 29 नवम्बर 2004 के बाद सशस्त्र नागरिक पुलिस में गए यदि वे भी निर्धारित मानक पूरे करते हों तो उन्हें भी नागरिक पुलिस में संविलीन किए जाने का आदेश दिया गया। सीएम आफिस ने ट्वीट कर इस फैसले के बारे में जानकारी दी।

अब पीएसी से नागरिक पुलिस में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

इसके साथ ही सरकार ने तय किया है कि भविष्य में पीएसी के किसी कर्मचारी को नागरिक पुलिस में नहीं भेजा जाएगा। सीएम योगी ने गृह विभाग को साफ निर्देश दिया कि पीएसी मुख्यालय द्वारा पीएसी और नागरिक पुलिस में प्रोन्नति के अवसर समानान्तर करने के लिए भी अलग प्रस्ताव तैयार किया जाए।

896 हेड कांस्टेबलों का सितम्बर में हुआ था डिमोशन

डीजीपी मुख्यालय ने विभिन्न जिलों और इकाइयों में हेड कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत 896 पुलिस कर्मियों को पदावनत करते हुए उनके मूल काडर पीएसी में वापस भेजने का फैसला किया था। इसके अलावा 22 कांस्टेबल भी वापस भेजे गए थे। सभी को पीएसी मुख्यालय लखनऊ में भेजा गया था। यह आदेश जारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया था। कुछ पदावनत पुलिस कर्मी आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट भी गए थे।

डीआईजी कार्मिक एवं स्थापना डॉ. राकेश शंकर की तरफ से सितम्बर में जारी एक आदेश के तहत नागरिक पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर कार्यरत 890 पुलिस कर्मियों को पदावनत करते हुए पीएसी में कांस्टेबल पद पर वापस भेजा गया था। वर्षों पहले पीएसी से नागरिक पुलिस में आए ये पुलिस कर्मी प्रोन्नत होकर हेड कांस्टेबल बने थे।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...