back to top

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, कहा -20 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम लगाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप उत्तर प्रदेश की जनता से आगामी 20 जुलाई को वृक्षारोपण महाभियान का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने का अपील की है।

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लाल चंदन का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभिनव आह्वान किया है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि हर व्यक्ति वृक्षारोपण महाभियान का हिस्सा बनकर आगामी 20 जुलाई को अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए। इसके लिए प्रदेश की नर्सरियों में 54 करोड़ पौधे तैयार किए गये हैं।

आदित्यनाथ ने कहा कि वृक्षारोपण महाभियान शुरू हो चुका है और इसके तहत 30-35 करोड़ पौधे लगाये जाएंगे। हर व्यक्ति आगामी 20 जुलाई को रिकॉर्ड पौधरोपण कर वृक्षारोपण महाभियान के महापर्व में हिस्सा ले। जो व्यक्ति पेड़ लगाये, वह उसकी सुरक्षा भी करे। इन पौधों की देखभाल के लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम चलाये जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में अलग-अलग किस्मों के पौधे लगाए जाएंगे। इसके तहत व्यापक अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, पार्कों, सड़क के किनारे, खाली स्थान पर पौधरोपण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...