back to top

3 और 4 को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे CM योगी, दिव्यांगजन के जीवन में बिखरेंगे खुशियों के इंद्रधनुषी रंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे रेनबो फेस्टिवल का उद्घाटन

लखनऊ। दिव्यांगजन को समाज व विकास की मुख्य धारा में शामिल कराने में जुटी योगी सरकार उनके जीवन मे खुशियों के इंद्रधनुषी रंग बिखेरने की एक नई पहल कर रही है। दिव्यांगजन में निहित प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराने के लिए सरकार 3 से 5 फरवरी तक दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल कराने जा रही है। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन 3 फरवरी को अपराह्न 3 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल की मेजबानी दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के बैनर तले स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज लालडिग्गी द्वारा की जाएगी। इस फेस्टिवल को प्रमुख रूप से छह खंडों में नियोजित किया गया है। इसमें दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दिव्यांगजन कि सांस्कृतिक प्रतिभा का सम्मान किया जाएगा। स्वावलंबी दिव्यांगजन की तरफ से फूड कोर्ट लगाया जाएगा। दिव्यांगजन के शैक्षिक पुनर्वास के लिए पुस्तक गैलरी बनाई जाएगी और उनका जीवन सुगम बनाने के लिए सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

रेनबो फेस्टिवल का मकसद दिव्यांगजन की सृजनात्मक क्षमता का विकास और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करना है। इस फेस्टिवल में दिव्यांगजन की सहभागिता से ट्राइसाइकिल रेस, चित्रकारी, संगीत, नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक जैसे मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे, जिससे उनमें समावेशी समाज में रहते हुए आत्मनिर्भरता की भावना का विकास हो सके। साथ ही दिव्यांगजन की कलात्मक प्रतिभाओ और दिव्यांग आइकॉन को सम्मानित किया जाएगा। फेस्टिवल का खास आकर्षण फूड कोर्ट और उत्पादों की प्रदर्शनी का होगा। फूड कोर्ट में दिव्यांगजन द्वारा तैयार व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला रहेगी तो प्रदर्शनी में उनके द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट उत्पाद दिखेंगे।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...