back to top

वाराणसी में बोले सीएम योगी- खेल और खिलाड़ियों को लेकर लोगों की धारणा बदली है

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि खेल और खिलाड़ियों को लेकर लोगों की धारणा में बदलाव आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में गंजारी स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान के आधारशिला समारोह के दौरान कहा कि पिछले नौ वर्ष के दौरान हमने पूरे देश में एक नई कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया है। हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के कारण खेल और खिलाड़ियों को लेकर लोगों की धारणा में बदलाव आया है।

उन्होंने कहा, पिछले नौ वर्ष के दौरान सांस्कृतिक आध्यात्मिक नगरी काशी में समग्र विकास हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में काशी ने जिन ऊंचाइयों को छुआ है उसे देश ही नहीं, पूरी दुनिया देख रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक बार फिर अनेक उपहारों के साथ काशी आए हैं। पहली बार उत्तर प्रदेश में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों का काशी की धरती पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि जी-20 की अभूतपूर्व सफलता के उपरांत अनेक उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री का आज उनकी अपनी काशी में आगमन हुआ है। इस अवसर पर राज्य सरकार और काशीवासियों की ओर से उनका ह्म्दय से अभिनंदन करता हूं।

यह खबर पढ़े- लखनऊ में एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ा

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...