back to top

सीएम योगी बोले-हर व्यक्ति की प्राथमिकता पहले देश, फिर धर्म, समाज…   

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसिद्ध धार्मिक पत्रिका कल्याण के दिवंगत संपादक हनुमान प्रसाद पोद्दार भाई जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यदि हर भारतीय अपने कार्यक्षेत्र में देश प्रथम का संकल्प लेकर कार्य करे तो भारत आजादी के शताब्दी वर्ष तक दुनिया की महा-ताकत अवश्य बनेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार शाम यहां गीता वाटिका में हनुमान प्रसाद पोद्दार भाई जी की 131वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में कहा यदि हर भारतीय अपने कार्यक्षेत्र में देश प्रथम का संकल्प लेकर कार्य करे तो भारत आजादी के शताब्दी वर्ष तक दुनिया की महा-ताकत अवश्य बनेगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कहा हर व्यक्ति की प्राथमिकता पहले देश, फिर धर्म, समाज व अंत में परिवार होनी चाहिए। यही प्राथमिकता व संकल्प भाई जी का भी था।

भाई जी हनुमान प्रसाद जी पोद्दार- जीवन एवं अवदान  विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्यमंत्री ने कहा भाई जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत एवं भारतीयता, भक्ति, वैराज्ञ और आध्यात्मिक शक्ति के उत्थान में लगाया। गीता प्रेस के संस्थापक जयदयाल गोयनका के सानिध्य में रहकर उन्होंने साहित्य साधना के माध्यम से भारत की अभिनंदनीय आध्यात्मिक सेवा की और उनके द्वारा प्रकाशित कल्याण पत्रिका भारतीय संस्कृति को मानने वाले सभी लोगों के मन में रची-बसी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई जी स्वतंत्रता सेनानी भी थे तथा आपदा में सहयोग के लिए भी सबसे आगे रहते थे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए क्रांतिकारी गतिविधियों में सक्रिय रहकर भाई जी ने युवाओं में आध्यात्मिक शक्ति को जगाने का प्रयास किया।

यह खबर पढ़े- बक्सर ट्रेन हादसा : मामले की हाई लेवल जाँच के आदेश, कई ट्रेनों के रुट बदले  

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...