back to top

सीएम योगी ने जनता दर्शन में 200 लोगों की सुनी समस्याएं,बोले- चिंता मत करें,हर समस्या का कराएंगे समाधान

गोरखपुर। मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र लिए तथा समीप खड़े अफसरों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष होना चाहिए।

जमीन कब्जा किए जाने से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से कहा यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्चस्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।

गोशाला में गोवंश को दुलारकर खिलाया गुड़
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका।

सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। मंगलवार सुबह वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में मुख्यमंत्री ने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

RELATED ARTICLES

वरुण धवन और नोरा फतेही ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे...

जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय जंतर मंतर के आस पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।कॉकरोच...

जंतर-मंतर पर छात्रों का उबाल… NEET पेपर लीक से आगे बढ़ी बहस, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

देशभर से पहुंचे छात्र, सीबीएसई मूल्यांकन, सीयूईटी देरी और सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के अंतर पर जताई नाराजगी; संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज के बाद और...

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, दीपके बोले-प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा

सरकार के साथ लंबी बातचीत के बाद सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और एपेक्स बॉडी ऑफ लेह-लद्दाख के वरिष्ठ नेताओं...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...