back to top

जनता दर्शन में सीएम योगी ने 200 लोगों की सुनीं फरियाद, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों की जमीन से अतिक्रमण तत्काल हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई करने का अधिकारियों को बुधवार को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने चेतावनी दी कि कमजोर तबके का शोषण करने वाले लोगों को परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर जनता दर्शन में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दोहराया कि उनकी सरकार की प्रत्येक नागरिक के न्याय और समृद्धि के प्रति अटूट प्रतिबद्धता है। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आग्रह किया। योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनी। इनमें से एक महिला ने लंबे समय से जमीन के विवाद की जानकारी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने तुरंत अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया और आश्वस्त किया कि महिला को अविलंब न्याय मिलेगा। इस पर महिला ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। महिला ने यह भी कहा कि उसके पास घर वापस जाने का किराया नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, आप चिंता ना करें, आपको घर वापस लौटने का किराया दिया जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रबंधन को महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पूर्व की तरह, कई लोगों ने इलाज के लिए वित्तीय सहायता मांगी जिस पर मुख्यमंत्री ने सरकार का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि इलाज के खर्च का अनुमान तुरंत तैयार किया जाए और मंजूरी के लिए भेजा जाए।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर अपनों को याद कर रो पड़े परिजन, जांच में देरी और मुआवजे को लेकर उठाए सवाल

अहमदाबाद। अहमदाबादप्लेन क्रैश की पहली बरसी पर पीड़ितों के परिजन घटना वाली जगह पर इकट्ठा हुए और अपनों को श्रद्धांजलि दी। इस हादसे ने...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी,कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में...

अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर अपनों को याद कर रो पड़े परिजन, जांच में देरी और मुआवजे को लेकर उठाए सवाल

अहमदाबाद। अहमदाबादप्लेन क्रैश की पहली बरसी पर पीड़ितों के परिजन घटना वाली जगह पर इकट्ठा हुए और अपनों को श्रद्धांजलि दी। इस हादसे ने...

ईंधन के दुरुपयोग पर सरकार का बड़ा फैसला, खुदरा पेट्रोल पंपों से थोक बिक्री पर रोक, 200 लीटर की दैनिक सीमा तय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल (मोटर स्पिरिट) और हाई-स्पीड डीजल की खुदरा बिक्री को विनियमित करने के लिए नए कड़े प्रतिबंध लागू कर...

फीफा विश्व कप 2026: मैक्सिको ने जीत के साथ किया आगाज, उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से रौंदा

मैक्सिको सिटी। सह-मेजबान मैक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 के ऐतिहासिक उद्घाटन मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से शिकस्त...