back to top

जनता दर्शन में सीएम योगी ने 150 लोगों की सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निर्देश

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना और इनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में फरियादियों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनकर अधिकारियों को इनका जल्द समाधान करने और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कल्याणकारी योजनाएं वंचितों तक पहुंचनी चाहिए और उन्हें विकास कार्यक्रमों से जोड़ा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि कोई अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने हर परेशान व्यक्ति की चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। जनता दर्शन कार्यक्रम में कई लोगों ने चिकित्सा उपचार के लिए वित्तीय सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार पूरी सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राजस्व और पुलिस मामलों से संबंधित मामलों का पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समाधान किया जाये।

RELATED ARTICLES

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, दीपके बोले-प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा

सरकार के साथ लंबी बातचीत के बाद सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और एपेक्स बॉडी ऑफ लेह-लद्दाख के वरिष्ठ नेताओं...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, दीपके बोले-प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा

सरकार के साथ लंबी बातचीत के बाद सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और एपेक्स बॉडी ऑफ लेह-लद्दाख के वरिष्ठ नेताओं...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...