back to top

उद्योगों की स्थापना के लिए लैण्ड बैंक उपलब्ध कराने के सीएम योगी ने दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगों की स्थापना के लिए प्रदेश में शीघ्रता के साथ लैण्ड बैंक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग द्वारा राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए लैण्ड बैंक के लिए भूमि चिन्ह्ति करने की कार्वाई तत्परता से की जाए। इसके लिए कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

एक्सप्रेसवेज के निकटवर्ती क्षेत्रों में औद्योगिकीकरण की व्यापक संभावनाओं के दृष्टिगत उन्होंने लैण्ड बैंक के लिए एक्सप्रेसवेज के दोनों तरफ की जमीनों की सम्भावनाओं पर भी विचार किए जाने की बात कही। उन्होंने लैण्ड बैंक की उपलब्धता के सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी गुरुवार शाम अपने सरकारी आवास पर उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि के चिन्हांकन और लैण्ड बैंक की उपलब्धता की समीक्षा कर रहे थे। इस बैठक में ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे, यू0पी0एस0आई0डी0सी0 कानपुर के अधिकारियों ने वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए पर्याप्त भूमि है। ऐसी भूमि को तेजी से चिन्ह्ति किया जाए। उन्होंने कहा कि लैण्ड बैंक तैयार करते समय इस बात पर भी विचार किया जाए कि उसमें औद्योगिक इकाइयों के अलावा, हाउसिंग, बाजार और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि लैण्ड बैंक के लिए बीमार यूनिट्स में उपलब्ध जमीन के सम्बन्ध में निर्णय लेते हुए तत्काल कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोविड-19 की महामारी से जूझ रही है। यह संकट का समय है, किन्तु हम सभी को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इस चुनौती को अवसर में बदलने के लिए कार्य करना होगा। प्रदेश में दक्ष मानव संसाधन, एक्सप्रेसवेज सहित बेहतर कनेक्टीविटी, अवस्थापना सुविधाएं व भरपूर प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि बदली हुई वैश्विक परिस्थितियों में भारत में उत्तर प्रदेश विदेशी कम्पनियों के लिए आकर्षक गंतव्य हो सकता है। इसके लिए लैण्ड बैंक की उपलब्धता तेजी से सुनिश्चित करते हुए इस सम्बन्ध में आवश्यकनुसार संशोधनों पर भी विचार किया जाए।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...