back to top

पोलियोग्रस्त भाइयों से मिल भावुक हुए CM योगी, परिजनों को उपचार में भरपूर सरकारी सहयोग का भरोसा दिया

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह यहां गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में देवरिया जिले से आये पोलियोग्रस्त दो सगे भाइयों के परिवारजनों को विश्वस्त दिलाया कि उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी, सरकार भरपूर सहायता करेगी। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी मिली।

बयान में कहा गया कि गोरखनाथ मंदिर में रविवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए दो पोलियोग्रस्त भाइयों को देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने इन बच्चों की दादी से इलाज के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी, इसके लिए सरकार भरपूर सहायता करेगी। इसके लिए योगी ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री शनिवार शाम गोरखपुर आए थे और रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में जनता दर्शन में करीब साढ़े तीन सौ लोगों से मुलाकात की। इस दौरान देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के सेखा बभनौली से आर्इं भागीरथी देवी के साथ उनके दो मासूम पौत्र आयुष (10) और पीयूष (आठ) भी थे, जिन्हें देख योगी उनसे पढ़ाई के बारे में पूछने लगे। तभी भागीरथी देवी ने बताया कि ये दोनों भाई पोलियोग्रस्त हैं। पांच साल के हुए तो बीमारी का पता चला।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या ये बिलकुल भी नहीं चल पाते हैं तो भागीरथी देवी ने बताया कि सिर्फ दस-बीस कदम तक। इस पर मुख्यमंत्री ने आयुष को चलने का प्रयास करके दिखाने को कहा। लंगड़ाते हुए वह दो चार कदम चला तो मुख्यमंत्री योगी भावुक हो उठे और भागीरथी देवी से दोनों बच्चों के इलाज के बारे में पूछा। उन्होंने पीजीआई लखनऊ में इलाज चलने की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन बच्चों के इलाज में कोई कमी नहीं आने देंगे, इसके लिए भरपूर सहायता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले को पूरी संवेदनशीलता से देखने और आयुष्मान कार्ड नहीं होने की दशा में कार्ड बनवाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने दोनों भाइयों को दुलार किया और आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान भागीरथी देवी ने अगस्त 2023 में अपने बेटे आदित्य चौहान (पोलियोग्रस्त दोनों बच्चों के पिता) की मौत की जांच कराने तथा कुछ लोगों द्वारा जांच की मांग करने पर धमकी देने की शिकायत भी की। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्वाई का निर्देश दिया।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं। यह भी ध्यान दिया जाए किसी को भी परेशान न होना पड़े। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। योगी ने कहा कि अगर कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह मंदिर की गौशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाया। गोशाला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री योगी ने गोवंश को उनके विभिन्न नामों से पुकारा। उनकी आवाज सुनते ही गोवंश उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें दुलारकर अपने हाथों से उन्हें गुड़-रोटी खिलाया। मुख्यमंत्री ने गौशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...