back to top

CM योगी सहित दोनों डिप्टी सीएम ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, अनुशासन, कर्मठता और संगठन-कौशल के अद्भुत समन्वय, लोकप्रिय जन नेता एवं देश की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश की प्राप्ति हो। आपका राष्ट्र सेवा और सहकारिता का पथ और भी जनकल्याणकारी बने, यही मंगलकामना है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, कुशल संगठनकर्ता, भारतीय राजनीति के चाणक्य, भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर कहा, राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा, अद्वितीय संगठन कौशल और दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, एक समर्पित कार्यकर्ता से लेकर देश के गृहमंत्री तक की आपकी यात्रा केवल पद की नहीं, बल्कि कर्तव्य,अनुशासन और राष्ट्र सेवा के निरंतर साधना-पथ की यात्रा रही है।

मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाना हो या भारत की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत बनाना हो, हर निर्णय में आपके दूरदर्शी नेतृत्व, रणनीतिक सोच और राष्ट्र प्रथम की भावना का तेज प्रतिबिंबित होता है। उन्होंने कहा, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें ताकि आप राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में हम सभी कार्यकर्ताओं का निरंतर मार्गदर्शन करते रहें।

RELATED ARTICLES

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल

लखनऊ। झांसी में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और सोनू खान की मौत हो...

विधान परिषद में ‘अपार आईडी’ योजना पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने रखा सरकार का पक्ष

12 डिजिट की अपार आईडी से छात्र-छात्राओं के सभी शैक्षिक प्रपत्र जीवन भर रहेंगे सुरक्षित और डिजिटली वेरीफाइड अभिभावकों की सहमति से तैयार की जा...

केजीबीवी अतरौली की छात्राओं ने किया यूपी विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण, विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से किया संवाद, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने छात्राओं का किया...

योगी सरकार का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गाजियाबाद, कानपुर व फतेहपुर के प्रस्तावित विश्वविद्यालयों को सौंपा 'संचालन प्राधिकार पत्र' अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, महर्षि महेश योगी...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...