back to top

शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान और योजनाओं का हिस्सा बनें शिक्षण संस्थान: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कोई भी संस्था दुनिया के अंदर अपनी नई पहचान तभी बना पाती है, जब वह खुद को समाज सापेक्ष बनाती है। शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को समाज सापेक्ष बनकर रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों को शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान और योजनाओं का हिस्सा बनना चाहिए। इससे समाज में नई चेतना का उदय होगा। हमारे शिक्षण संस्थान समाज की चेतना का केंद्र हुआ करते थे, इस बात का साक्षी हमारा इतिहास है। मुख्यमंत्री शनिवार को गोरखपुर में दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्थापना की 50वीं सालगिरह के अवसर पर आयोजित समारोह के समापन सत्र में बोल रहे थे।

उन्होंने महंत दिग्विजयनाथ द्वारा स्थापित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापना उद्देश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रम सैद्घान्तिक न हों, बल्कि व्यवहारिक हों। रचनात्मक और समाज केन्द्रित हों, तभी वह अपनी असली जिम्मेदारी निभा सकेंगे। हम अपनी शिक्षण संस्थाओं को कैसे समाजोपयोगी बनाएं इस पर हमें विचार करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पूर्वांचल और बुंदेलखंड के विकास के लिए विकास बोर्ड का गठन किया। बोर्ड के सदस्यों को हमने कहा कि आप अपने क्षेत्र के विश्वविद्यालयों के साथ बैठकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए चर्चा करें और एक ठोस कार्य योजना बनाकर शासन को दें। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि इस दिशा में हम एक नई सोच देने में सफल रहे हैं। ऐसा ही समन्वय शासन और शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थाओं के बीच बनाने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...