back to top

देश की आव्रजन प्रणाली में करुणा और व्यवस्था बहाल करने को लेकर स्पष्ट हैं : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन देश की आव्रजन प्रणाली में करुणा और व्यवस्था बहाल करने को लेकर बेहद स्पष्ट हैं और उन्होंने पिछले कुछ सप्ताह में इस संबंध में जिन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं, वे महज शुरुआत हैं।

व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा, अभी तक जिन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, वह महज शुरुआत है। प्रवक्ता ने कहा, राष्ट्रपति बाइडन आव्रजन प्रणाली में करुणा एवं व्यवस्था बहाल करने और गत चार वर्षों की विभाजनकारी, अमानवीय और अनैतिक नीतियों में सुधार करने को लेकर बेहद स्पष्ट हैं। आने वाले सप्ताहों और महीनों में हम इस पर ध्यान देंगे।

एक प्रभावशाली आव्रजन की वकालत करने वाले भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह ने बाइडन प्रशासन से आग्रह किया था कि वह भारत में जन्मे किसी भी व्यक्ति को एच1बी वर्क वीजा तब तक ना दे, जब तक कि ग्रीन कार्ड या स्थाई कानूनी निवास पर भेदभावपूर्ण नीति खत्म ना हो। इस संबंध में किए सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने यह जवाब दिया। एच-1बी वीजा एक गैर आव्रजक वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता वाले पेशेवरों को काम पर रखने की इजाजत देता है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...