back to top

प्रकाश पर्व पर नाका गुरुद्वारे से निकला नगर कीर्तन

शहर में निकाला गया नगर कीर्तन, गतका दल ने दिखाए करतब

लखनऊ। गुरुनानक के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन रविवार को निकाला गया। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन को निहाल किया, साथ ही गतका दल के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। नाका गुरुद्वारा से नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे रंग-बिरंगी परिधानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। इनके पीछे महिलाएं झाड़ू से सड़क को साफ कर रही थीं। उसके पीछे पंच प्यारे और निहंग साहिब थे। गुरु महाराज की पालकी को फूलों से सजाया गया। रास्ते में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कीर्तन का समापन देर रात गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में होगा। विशेष फूलों से सजे दरबार के आगे श्रद्धालुओं का एक जत्था वाहे गुरु, वाहे गुरु की जय… कर रहा था। एक जत्था शाही सवारी के मार्ग को साफ कर रहा था तो दूसरा पुष्प बिछा रहा था। गाजे-बाजे के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रस्तुतियां दे रहे थे। मौका था सिखों के दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित भव्य नगर कीर्तन का।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा नाका हिंडोला से चला तो सड़क के दोनों तरफ श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ जमा थी। श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी। नगर कीर्तन के दौरान परंपरागत वेशभूषा से सुसज्जित पंज प्यारे अपने हाथों में खुली कृपाण लेकर शोभा बढ़ा रहे थे। उनके पीछे फूलों से सुसज्जित भव्य पालकी साहिब को श्रद्धालु लेकर चल रहे थे। साथ ही श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को ज्ञानी गुरजिंदर सिंह चांवर कर रहे थे। नगर कीर्तन चारबाग, गुरुनानक मार्केट, बांसमंडी चौराहा, लाटूश रोड, मोहन मार्केट, अमीनाबाद, गनेशगंज, नाका हिंडोला होता हुआ गुरुद्वारा साहिब वापस पहुंचा। यहां श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की शाही सवारी को ह्यगार्ड आॅफ आॅनरह्ण पेश किया गया। पूरे मार्ग पर पंजाब हसदा बैंड ने फौजी अंदाज में प्रस्तुतियां दीं। शहीद बाबा दीप सिंह गतका ग्रुप अमरोहा वालों ने युद्ध कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। कई श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर समोसे, बिस्कुट व चाय का प्रसाद बांटा।

RELATED ARTICLES

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...