back to top

सीआईएससीई शनिवार को घोषित करेगा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम

नयी दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित करेगा। बोर्ड के सचिव गैरी अराथून ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अराथून ने कहा, 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम शनिवार, 24 जुलाई को दोपहर तीन बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम काउंसिल की वेबसाइट पर और एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया, करियर्स पोर्टल के माध्यम से स्कूलों के लिए तालिका रजिस्टर उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूल प्रधानाचार्य के लॉगइन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर काउंसिल के करियर्स पोर्टल पर लॉग इन कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

 

बोर्ड ने कोविड-19 की खतरनाक दूसरी लहर के मद्देनजर दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा रद्द कर दी थी। परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए जाएंगे। अराथून ने बताया कि पिछले वर्षों के उलट इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा क्योंकि विद्यार्थियों को निर्धारित पद्धति से अंक दिए गए हैं। हालांकि, गणना त्रुटियां यदि कोई हो तो उसमें सुधार के लिए विवाद समाधान प्रणाली स्थापित की जाएगी।

 

उन्होंने कहा, परिणाम में अंकों की गणना के संबंध में किसी विद्यार्थी को आपत्ति हो तो, वह स्कूल को लिखित आवेदन देकर कारणों के साथ अपनी आपत्ति के बारे में विस्तार से बता सकता है। अराथून ने कहा, स्कूलों को ऐसे सभी आवेदनों की समीक्षा करनी होगी, और केवल उसमें दिए गए तर्कों से संतुष्ट होने के बाद, ऐसे आवेदनों को अपनी टिप्पणियों के साथ बोर्ड को भेजेंगे, जो कि तर्कों और अंकों की गणना के संबंध में राय का समर्थन करते हों और समर्थन करने वाले दस्तावेज भी भेजेंगे। उन्होंने कहा कि सीआईएससीई अनुरोध की, समर्थित दस्तावेजों और प्रधानाचार्य की टिप्पणी की समीक्षा करेगी और लिखित में अपना फैसला संबंधित स्कूल को बताएगी। अराथून ने कहा, यदि परिणाम में बदलाव की आवश्यकता होगी, तो सीआईएससीई संबंधित स्कूल के प्रमुख को सूचित करेगा। यह विवाद समाधान तंत्र केवल गणना त्रुटियों के सुधार के लिए है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...