back to top

पूर्वी लद्दाख में चीन-भारत सीमा गतिरोध के जल्द शांतिपूर्वक हल होने की उम्मीद : आईटीबीपी

नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रमुख एस एस देसवाल ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा गतिरोध के जल्दी ही शांतिपूर्ण तरीके से हल होने की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास बुनियादी ढांचे को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है।

बल के महानिदेशक देसवाल ने कहा कि उनके जवानों को सर्दियों के लिए विशेष कपड़े और पौष्टिक भोजन मुहैया कराए गए हैं क्योंकि उन्हें पूर्वी लद्दाख में अत्यंत प्रतिकूल मौसम का सामना करना होता है। उस क्षेत्र में भारत और चीन की सेनाएं पिछले करीब छह महीने से आमने-सामने हैं। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ मौजूदा सैन्य गतिरोध के बारे में सवाल किए जाने पर देसवाल ने कहा, ‘द्विपक्षीय संबंधों में तनाव पहले से ही स्पष्ट है लेकिन हमें भरोसा है कि ये बहुत जल्द शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएंगे।’

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को कहा था कि भारत और चीन तनाव वाले सभी प्रमुख स्थानों से समयबद्ध तरीके से सैनिकों और हथियारों की वापसी के लिए तीन-चरणों वाली प्रक्रिया पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा, भारत-तिब्बत सीमा दुनिया की सबसे ऊंची अंतरराष्ट्रीय सीमा है। यह हर स्थान पर करीब 10-11 हजार फुट की ऊंचाई पर है। हमारे सभी जवान उस ऊंचाई पर तैनात हैं। ऑक्सीजन कम है, सर्दियों में तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है।

उन्होंने कहा, ये सभी कठिनाइयां उस क्षेत्र में इंसानों के अस्तित्व के लिए मुश्किलें पैदा कर देती हैं और उसके बाद सीमा पर गश्त करना भी उतना ही कठिन है। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवानों का प्रशिक्षण लंबा है और हम सभी प्रकार के कौशल विकसित करते हैं तथा प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देते हैं ताकि वे प्रतिकूल वातावरण में भी टिके रह सकें।

उन्होंने कहा कि लगभग 75 प्रतिशत आईटीबीपी सीमा चौकियों को सड़कों से जोड़ दिया गया है। वर्ष 1962 के चीनी आक्रमण के बाद इस बल की स्थापना की गई थी और लद्दाख से लेकर भारत के पूर्वी हिस्से में अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई 3,488 किलोमीटर लंबी एलएसी पर इसकी करीब 180 चौकियां हैं। देसवाल ने कहा कि सरकार का ध्यान सीमा पर बेहतर अवसंरचना के निर्माण पर है ताकि स्थानीय आबादी के साथ-साथ सेनाएं भी अपने क्षेत्र के सभी दूरदराज के हिस्सों में पहुंच सकें।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...