back to top

बच्चों ने गाये भजन, गुरबाणी व प्रवचन मिला पुरस्कार

साठ से अधिक बच्चों को पुरस्कार दिए गए
लखनऊ। गुरु नानक देव जन्म उत्सव के उत्सव के पांचवें दिन हरि ओम मंदिर लालबाग में भक्ति भावपूर्ण कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 9:00 बजे से आसा- दी वार कार्यक्रम से हुई इसके पश्चात भजन पल्लव अरदास हुई आज विभिन्न सिंधी संगठनों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ में सिंधियों के इष्ट देव भगवान झूलेलाल पर एक व्यक्ति विशेष द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का जो बयान दिया है सिंधी समाज द्वारा उसकी कड़े शब्दों में निंदा की गई और प्रस्ताव दिया गया कि यदि इस पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कठोर कानूनी कार्यवाही नहीं की गई तो शांतिप्रिय सिंधी समाज को सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसके पश्चात बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने भजन, सुखमनी साहिब, गुरबाणी, प्रवचन पर अपनी प्रस्तुति दी साठ से अधिक बच्चों को पुरस्कार दिए गए। आज के कार्यक्रम में जेपी नागपाल, सुरेश छाबलानी, प्रकाश गोधवानी, किशनचंद भमबानी, हरीश वाधवानी, संजय जेसवानी, सुरेश तेजवानी, महेश जतानी, देवीदास केसवानी, राम बालानी, प्रदीप बालानी, प्रकाश कृपलानी, रमेश बालानी, प्रदीप मन्ना, हरदेवी, मीना केसरवानी, महक सहित सैकड़ो श्रद्धाल उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

साहित्य समागम में तीन साहित्यकारों की कृतियों का लोकार्पण

तीन रचनाओं को सस्वर सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। साहित्यिक संस्था 'अमृतायन' के तत्वावधान में आज यू.पी. प्रेस क्लब के सभागार में...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में आज गुरूवार को शहर भर से आए भक्तों...