back to top

दादी नानी की कहानी से बच्चों ने सीखा समय का महत्व

स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने रोचक शैली में कहानी का वाचन
लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी के अंतर्गत मंगलवार को गोमती नगर स्थित लिटिल चैंप्स स्कूल परिसर में बच्चों को एकत्र कर प्रेरक कहानी आज ही क्यों नहीं सुनाई गई। स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने रोचक शैली में कहानी का वाचन करते हुए समय के सदुपयोग और टालमटोल की आदत से बचने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरूआत टंग ट्विस्टर और मनोरंजक खेलों से हुई जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके प्रेरक कथा के माध्यम से बताया गया कि जीवन में अवसर सभी को मिलते हैं किंतु आलस्य और कार्यों को टालने की प्रवृत्ति व्यक्ति को सफलता से दूर कर देती है। अंत में शिष्य को यह बोध होता है कि उसकी असफलता का कारण भाग्य नहीं बल्कि उसका आलस्य था। वह संकल्प लेता है कि अब कोई भी आवश्यक कार्य कल पर नहीं टालेगा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋचा माथुर, शिक्षिकाएँ रुखसाना, सोनिका, सीमा, रोली, शिवानी सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

‘गोपाल से जगत पाल तक’ में दिखी कान्हा की लीला

दो दिवसीय 32वां उल्लास बाल पर्व सम्पन्नलखनऊ। यायावर रंगमंडल और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से दो दिवसीय उल्लास बाल पर्व...

लखनऊ में उपाध्याय 108 विहसंत सागर जी महाराज का होगा चातुर्मास

समिति का गठन; धार्मिक आयोजनों की तैयारियां शुरूलखनऊ। आगामी चातुर्मास के पावन अवसर पर पूज्य उपाध्याय 108 विहसंत सागर जी महाराज का चातुर्मास इस...

पहले सोच बदलती है, फिर जिंदगी : उर्वशी उपाध्याय

आॅडियंस से बहुत प्यार मिल रहा हैलखनऊ। एक्ट्रेस उर्वशी उपाध्याय, जो पॉपुलर शो मंगल लक्ष्मी में कुसुम का रोल कर रही हैं और जिन्हें...

श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मना गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। सिखों के छठे गुरु साहिब श्री गुरु हरिगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश पर्व मंगलवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में बड़ी श्रद्धा और...

‘गोपाल से जगत पाल तक’ में दिखी कान्हा की लीला

दो दिवसीय 32वां उल्लास बाल पर्व सम्पन्नलखनऊ। यायावर रंगमंडल और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से दो दिवसीय उल्लास बाल पर्व...

लखनऊ में उपाध्याय 108 विहसंत सागर जी महाराज का होगा चातुर्मास

समिति का गठन; धार्मिक आयोजनों की तैयारियां शुरूलखनऊ। आगामी चातुर्मास के पावन अवसर पर पूज्य उपाध्याय 108 विहसंत सागर जी महाराज का चातुर्मास इस...

लगातार अच्छा काम मिलना भी बड़ी बात : रसिका दुग्गल

साड़ी लहराने वाली हीरोइन के रोल कभी आॅफर नहीं हुएलखनऊ। रसिका दुग्गल बॉलीवुड की उन गिनी चुनी एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने पर्दे पर...

जुलाई में पड़ेंगे गुप्त नवरात्रि , हरिशयनी एकादशी जैसे व्रत और त्योहार

लखनऊ। जुलाई के महीने में एक साथ कई व्रत त्योहार आने वाले हैं। पंचांग की गणना के अनुसार, जुलाई के महीने में ही चातुर्मास...

जुलाई में गुरु और शनि का बड़ा परिवर्तन

लखनऊ। शनि और गुरु का बड़ा परिवर्तन जुलाई में होने जा रहा है। इससे कई राशियां प्रभावित होगीं। जुलाई में ग्रहों की स्थिति कैसी...