back to top

लखनऊ में उपाध्याय 108 विहसंत सागर जी महाराज का होगा चातुर्मास

समिति का गठन; धार्मिक आयोजनों की तैयारियां शुरू
लखनऊ। आगामी चातुर्मास के पावन अवसर पर पूज्य उपाध्याय 108 विहसंत सागर जी महाराज का चातुर्मास इस वर्ष लखनऊ में संपन्न होगा। इसके सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए चातुर्मास समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में चंद्र प्रकाश जैन को अध्यक्ष, आदेश कुमार जैन को कार्याध्यक्ष, संजीव जैन को गौरवाध्यक्ष, जागेश जैन को महामंत्री, अजय जैन को मंत्री, रितेश जैन को कोषाध्यक्ष तथा सिद्धार्थ जैन को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि चातुर्मास को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से पूरे लखनऊ में नगर भ्रमण कर समाजजनों से संपर्क किया जाएगा। चातुर्मास के दौरान विविध धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनके माध्यम से जैन समाज सहित समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को धर्म लाभ प्राप्त होगा। इसी क्रम में कल पूज्य उपाध्याय 108 विहसंत सागर जी महाराज काकोरी पार्श्व धाम से विहार करते हुए चौक स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेंगे, जहां श्रद्धालुओं द्वारा उनका भव्य स्वागत, मंगल आरती एवं धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत पूज्यश्री का विहार सआदतगंज दिगंबर जैन मंदिर के लिए होगा। जैन परंपरा के अनुसार चातुर्मास का शुभारंभ प्राय: आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी अथवा आषाढ़ पूर्णिमा के आसपास होता है तथा इसका समापन कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा (देव दीपावली) के अवसर पर माना जाता है। वर्षा ऋतु के इन चार महीनों में जैन मुनिराज एक ही स्थान पर विराजमान रहकर धर्मोपदेश, स्वाध्याय, साधना एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इस अवधि में वे विहार नहीं करते, जिससे वर्षा ऋतु में उत्पन्न सूक्ष्म जीव-जंतुओं की रक्षा हो सके और अहिंसा के सिद्धांत का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

‘गोपाल से जगत पाल तक’ में दिखी कान्हा की लीला

दो दिवसीय 32वां उल्लास बाल पर्व सम्पन्नलखनऊ। यायावर रंगमंडल और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से दो दिवसीय उल्लास बाल पर्व...

दादी नानी की कहानी से बच्चों ने सीखा समय का महत्व

स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने रोचक शैली में कहानी का वाचनलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी के अंतर्गत मंगलवार...

पहले सोच बदलती है, फिर जिंदगी : उर्वशी उपाध्याय

आॅडियंस से बहुत प्यार मिल रहा हैलखनऊ। एक्ट्रेस उर्वशी उपाध्याय, जो पॉपुलर शो मंगल लक्ष्मी में कुसुम का रोल कर रही हैं और जिन्हें...

श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मना गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। सिखों के छठे गुरु साहिब श्री गुरु हरिगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश पर्व मंगलवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में बड़ी श्रद्धा और...

‘गोपाल से जगत पाल तक’ में दिखी कान्हा की लीला

दो दिवसीय 32वां उल्लास बाल पर्व सम्पन्नलखनऊ। यायावर रंगमंडल और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से दो दिवसीय उल्लास बाल पर्व...

दादी नानी की कहानी से बच्चों ने सीखा समय का महत्व

स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने रोचक शैली में कहानी का वाचनलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी के अंतर्गत मंगलवार...

लगातार अच्छा काम मिलना भी बड़ी बात : रसिका दुग्गल

साड़ी लहराने वाली हीरोइन के रोल कभी आॅफर नहीं हुएलखनऊ। रसिका दुग्गल बॉलीवुड की उन गिनी चुनी एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने पर्दे पर...

जुलाई में पड़ेंगे गुप्त नवरात्रि , हरिशयनी एकादशी जैसे व्रत और त्योहार

लखनऊ। जुलाई के महीने में एक साथ कई व्रत त्योहार आने वाले हैं। पंचांग की गणना के अनुसार, जुलाई के महीने में ही चातुर्मास...

जुलाई में गुरु और शनि का बड़ा परिवर्तन

लखनऊ। शनि और गुरु का बड़ा परिवर्तन जुलाई में होने जा रहा है। इससे कई राशियां प्रभावित होगीं। जुलाई में ग्रहों की स्थिति कैसी...