back to top

मुख्यमंत्री का बयान सामाजिक वैमनस्यता फैलाने वाला : पीएल पुनिया

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गरीब मज़दूरों की सेवा करने की सजा मिल रही है। उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। योगी सरकार हमारे नेता के साथ अन्याय कर रहीं यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यूपी विधान सभा में विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में पुनिया ने कहा कि पिछले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए इस गंभीर महामारी से संक्रमित लोगों के विषय में भ्रामक और सामाजिक वैमनस्यता फैलाने जैसा बयान दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा है कि महाराष्ट्र से आने वाले, दिल्ली से आने वाले कामगार कोरोना से ज्यादातर संक्रमित हैं।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान से सामाजिक वैमनस्यता फैलेगी क्योंकि जो लोग बाहर से आये हैं, उनमे से ज्यादा लोग दलित और पिछड़े समाज से आते हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान से लोगों के बीच यह संदेश गया है कि जो लोग बाहर से आये हैं वही बीमारी लेकर आएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार दलितों-पिछड़ों के खिलाफ साजिश रच रही है।

कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान से भ्रम की स्थिति बन गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार के आंकड़ों के अनुसार लगभग 25 लाख लोग यूपी वापस आ चुके हैं। मुख्यमंत्री के बयान के आधार पर इनमें से महाराष्ट्र से लौटे हुए 75 प्रतिशत, दिल्ली से लौटे हुए 50 फीसदी और अन्य प्रदेशों से लौटे 25 प्रतिशत लोग कोरोना से संक्रमित हैं यानि कि सूबे में 10 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं? मगर उनकी सरकार के आंकड़े तो संक्रमण की संख्या 6228 बता रहे हैं। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उनके द्वारा बताये गए आंकड़े का आधार क्या है?

आराधना मिश्रा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान में सच्चाई है तो सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ टेस्टिंग, संक्रमण के डेटा और अन्य तैयारियों को जनता से अवगत कराएं और यह भी बताए कि संक्रमण पर काबू पाने की क्या तैयारी है?

उत्तर प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन जियाराम बर्मा ने कहा कि सरकार को कोरोना महामारी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा तादात में टेस्टिंग की जरूरत है। साथ ही साथ व्यापक तौर पर एक स्वास्थ्य अभियान चलाने की जरूरत है जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के लिए तैयार किये गए सेंटरों की हालत गंभीर रूप से खराब है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...