back to top

मुख्यमंत्री योगी ने छठ पर नदियों-घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को छठ महापर्व पर नदियों-घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों को संबोधित एक संदेश अपने आधिकारिक एक्स खाते पर साझा करते हुए छठ महापर्व की सभी को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने पोस्ट में कहा मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों। छठ महापर्व आस्था व परंपरा के साथ-साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम उत्सव है। एक जिला-एक नदी के अंतर्गत सरकार नदियों के संरक्षण के लिए सतत प्रयत्नशील है। आइए, छठ पर नदियों-घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा इस पर्व का एक गहरा संदेश है-नदियों और जलाशयों के प्रति सम्मान व उनका संरक्षण। हम नदी सभ्यता की संतान हैं। हमारे लिए नदियां धमनियों सी है, जिनमें जल की स्मृतियां सुरक्षित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इन जीवन धाराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। 2017 से अब तक 50 से अधिक नदियों को पुनर्जीवित किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि कानपुर की नून, देवरिया की छोटी गंडक, वाराणसी की मटका, जौनपुर की पीली नदी का प्रवाह हमारे प्रयास का प्रमाण है। इसी कड़ी में गोमती पुनर्जीवन मिशन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को एक नई धारा प्रदान करेगा।

योगी ने पोस्ट में कहा एक जिला-एक नदी के अंतर्गत सरकार नदियों के संरक्षण के लिए सतत प्रयत्नशील है। आइए इसे लोक सहभागिता के उत्सव के रूप में मनाएं। इस छठ पर नदियों घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि नदियां हैं तो हम हैं, नदियां नहीं तो कुछ भी नही।

RELATED ARTICLES

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल

लखनऊ। झांसी में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और दोस्त सोनू खान की मौत...

विधान परिषद में ‘अपार आईडी’ योजना पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने रखा सरकार का पक्ष

12 डिजिट की अपार आईडी से छात्र-छात्राओं के सभी शैक्षिक प्रपत्र जीवन भर रहेंगे सुरक्षित और डिजिटली वेरीफाइड अभिभावकों की सहमति से तैयार की जा...

केजीबीवी अतरौली की छात्राओं ने किया यूपी विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण, विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से किया संवाद, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने छात्राओं का किया...

योगी सरकार का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गाजियाबाद, कानपुर व फतेहपुर के प्रस्तावित विश्वविद्यालयों को सौंपा 'संचालन प्राधिकार पत्र' अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, महर्षि महेश योगी...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...