back to top

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए बदरीनाथ के दर्शन, सैनिकों से की मुलाकात

बदरीनाथ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह यहां भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के आवास गृह का शिलान्यास किया और सैनिकों से मुलाकात की। केदारनाथ में सोमवार को बर्फबारी के कारण घंटों फंसे रहने के चलते अपने तय कार्यक्रम से एक दिन बाद मंगलवार को बदरीनाथ पहुंचे योगी ने भारतचीन सीमा के समीप भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) और सेना के सीमांत शिविरों का भी दौरा किया और सैनिकों से भेंट की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भारत तिब्बत सीमा पर स्थित आखिरी गांव माणा भी गए। योगी के पूरे कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी साथ थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए योगी ने कहा कि आज जहां आस्था और श्रद्धा के केंद्र भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला, वहीं यहां सीमा पर देश की रक्षा कर रहे सेना, आइटीबीपी और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों से मुलाकात कर राष्ट्रधर्म के इन तीर्थाे का भी नमन किया।

योगी ने कहा, आस्था के साथसाथ राष्ट्रधर्म की एक प्रेरणा जहां से प्राप्त हो रही हो, उस पवित्र स्थल पर भारत के अपने वीर जवानों से मिलने का आनंद ही अलग होता है। इससे पहले, दोनों मुख्यमंत्री सुबह चमोली जिले के गौचर से हैलीकॉप्टर द्वारा बदरीनाथ पहुंचे जहां स्थानीय वाद्ययंत्रों के साथ उनकी अगवानी की गई। मंगलवार को मौसम साफ रहा लेकिन सोमवार को हुई बर्फवारी से इलाके में सर्द हवाएं चल रही थीं।

बदरीनाथ पहुंचने के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने मंदिर में करीब 15 मिनट तक पूजा की और इस दौरान भगवान बदरी विशाल से सभी लोगों की कुशलता की कामना की। बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी पंडित भुवन चंद्र उनियाल ने भाषा को बताया कि योगी और रावत ने वेद ऋचाओं के साथ सर्वे भवन्तु सुखिन: का संकल्प कर पूजा संपन्न की।

बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूरी एवं उनके सहयोगी डिमरी पंडित तथा वेदपाठियों की उपस्थिति में पूजा संपन्न हुई। बाद में, योगी ने बदरीनाथ में 11 करोड़ रु की लागत से बनने वाले उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के आवास गृह के भूमि पूजन समारोह में शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए योगी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत की विकास कार्याे के लिए जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि कई सालों बाद बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल के दर्शन का अवसर मिला है जिसके लिए वह मुख्यमंत्री रावत का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा के चमोली जिलाध्यक्ष की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...