back to top

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन साल में जन विश्वास बहाल किया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन साल पहले भाजपा नेतृत्व ने भरोसा कर मुझे सबसे बड़े प्रदेश की सत्ता की कमान सौंपी थी। उस समय के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। कानून-व्यवस्था नाम की चीज थी ही नहीं। विकास बेपटरी हो चुका था। संवैधानिक संस्थाओं से लोगों का भरोसा उठ चुका था। हालात चुनौतीपूर्ण थे। उन चुनौतियों को हमने अवसर में बदला।

तीन सालों में हमने जन विश्वास की बहाली। आज हम प्रदेश में विकास, विश्वास और सुशासन का माहौल कायम करने में कामयाब रहे। हर क्षेत्र में सरकार ने विकास के नये मानक कायम किये। योगी अपनी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर यहां लोकभवन में पत्रकारों से रूबरू थे। योगी ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संभव हो पाया।

सरकार की उपलब्धियां

  • लखनऊ एवं नोएडा में पुलिस कमीश्नर व्यवस्था की लागू
  • संगठित अपराध पर 2016 की तुलना में लगाया प्रभावी अंकुश
  • उज्जवला योजना में बांटे 1 करोड़ 47 लाख गैस कनेक्शन
  • नमामि गंगे के तहत 15 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी
  • अमृत योजना से यूपी के 60 हजार शहर अच्छादित
  • दुराचार के मामलों में 17.90 प्रतिशत की कमी आयी
  • फॉरेन्सिक यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए 20 करोड़
  • 22 नयी पुलिस चौकियां व 66 नये अग्निशमन केंद्र स्थापित
  • 90 हजार करोड़ का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया
  • 25 साल में पहली बार 105 नयी खांडसारी इकाइयों को लाइसेंस
  • उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा एथेनॉल आपूर्तिकर्ता बना

इसमें केंद्रीय संसदीय टीम, प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, सहयोगी मंत्रीगण और अन्य जनप्रतिनिधियों का भी पूरा सहयोग रहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकी मदद से ही पिछले साल प्रयागराज में भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन किया गया। किसानों की ऋण माफी, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्जवला, आयुष्मान भारत, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू और धान की रिकॉर्ड खरीद और भुगतान, गन्ना मूल्य का रिकॉर्ड भुगतान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, निवेश, शिक्षा एवं स्वास्थ्य, सड़कों का संजाल और एयर कनेक्टिविटी आदि के क्षेत्रों में सरकार ने कीर्तिमान बनाया है।

योगी ने गीता का श्लोक उद्धृत करते हुए कहा कि परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम को सूत्र बनाकर सरकार कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि तीन वर्ष में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। 2016 के सापेक्ष 2019 में संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा है। डकैती के मामले में 59.70 प्रतिशत, लूट के मामले में 47.09 प्रतिशत, हत्या के मामले में 21.71 प्रतिशत, बलवा में 27.20 प्रतिशत, अपहरण के मामलों में 37.74 प्रतिशत और बलात्कार के मामलों में 17.90 प्रतिशत की कमी आई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में हमारी सरकार ने काफी काम किया है। 1.37 लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई है। पुलिस व फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी बनाने की दिशा में कार्यवाही आगे बढ़ाई गई है। हम हर रेंज में साइबर थाना और फॉरेंसिक लैब बनाने जा रहे हैं। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता को सुरक्षा का माहौल दिया। चाहे कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने के बाद का मामला हो अथवा अयोध्या फैसला आने के बाद का माहौल हो, प्रदेश में व्यापक सुरक्षा का माहौल दिखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 30 लाख गरीबों को आवास दिये गये। स्वच्छ भारत मिशन नारी गरिमा की रक्षा के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक के जीवन में व्यापक परिवर्रत लाने वाला है। इस योजना के तहत 2 करोड़ 61 लाख परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय दिये गये। 2017 के पहले प्रदेश के 4-5 जनपदों को बिजली मिलती थी।

 

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...