back to top

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की टीम-11 की बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्य की चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। योगी ने टीम 11 की बैठक में कहा कि अगर कोई व्यक्ति आपातकालीन सेवाओं के लिए आता है तो पांच जनपदों में सरकारी अस्पतालों में 23,000 से अधिक बेड, 2,481 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार मिलेंगे।

टीम-11 कोविड-19 के मद्देनजर विभिन्न अधिकारियों की अगुवाई में गठित 11 टीमें हैं। मुख्यमंत्री रोजाना इन अधिकारियों के साथ लॉकडाउन तथा कोविड-19 से जुड़ी बातों पर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए पृथक-वास के तहत 41,000 से अधिक बेड स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 1,250 से अधिक वेंटिलेटर बेड और 21,000 बेड रोगियों को पृथक रखने के लिए तैयार हैं।

साथ ही आपातकालीन सेवा के लिए 660 निजी अस्पतालों में भी एक लाख से अधिक बेड तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्साकर्मियों में संक्रमण का जोखिम कम करने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। हर जनपद में आपातकालीन सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, ई-परामर्श शुरू हो चुका है। उसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। टेली कंसल्टेशन की हर जिले में व्यवस्था है। सामान्य व्यक्ति उस पर फोन कर डॉक्टरों से सलाह ले सकता है।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...