back to top

मुख्यमंत्री ने किया बुलंदशहर के ततकालीन जिला कमांडेंट को बर्खास्त

  • ड्यूटी लगाने के एवज में पैसे लेने के आरोप में मुकेश कुमार हुए थे निलंबित

लखनऊ। भ्रष्ट आचरण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आर्थिक भ्रष्टाचार के दोषी तत्कालीन जिला कमांडेंट, होमगार्ड, बुलंदशहर मुकेश कुमार को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है। अभी तक मुकेश कुमार निलंबित चल रहे थे।

सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल नवंबर में मुकेश को लेकर सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए थे। वायरल वीडियो में मुकेश होमगार्ड स्वयंसेवकों की अलग-अलग तरह की ड्यूटी के लिए रुपये लेकर अपने जेब मे रखते हुये दिख रहे थे। वीडियो क्लिप में हो रही बातचीत में यह साफ था कि यह रुपये जिला कमांडेंट द्वारा होमगार्ड को ड्यूटी के लिए लिए जा रहे हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने तत्काल इसकी पड़ताल कराई। प्रारंभिक जांच डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड, आगरा के स्तर से हुई, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपित मुकेश को निलंबित कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। वहीं विस्तृत जांच के लिए डिप्टी कमांडेंट जनरल, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ विवेक कुमार सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि इस जांच में भी जिला कमांडेंट मुकेश के खिलाफ सभी आरोप सही पाए गये। हालांकि आरोपित मुकेश ने वीडियो को कूटरचित बताते हुए खुद को निर्दोष बताया था। लेकिन, वीडियो का परीक्षण विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ में कराया गया, जहां तीनों वीडियो क्लिप में किसी तरह की छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निलंबित जिला कमांडेंट को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...