back to top

मुख्यमंत्री ने दिए सभी जिलों में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाने के आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को संक्रामक रोगों की बढ़ती आशंका के मद्देनजर राज्य के सभी 75 जिलों में युद्ध स्तर पर साफ सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि वर्तमान में बारिश के कारण गड्ढों एवं निचले स्थानों में जलभराव से बीमारियों के फैलने का खतरा है, कई क्षेत्रों में डेंगू के मरीज सामने आए हैं और मलेरिया के मामले भी बढ़ सकते हैं, इसलिये वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पूरे प्रदेश में वृहद सफाई अभियान चलाए जाने की जरूरत है।

योगी ने आदेश दिया, इसके लिए हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी भेजा जाए। यह अधिकारी बाढ़ या अत्यधिक बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की भी निगरानी करेंगे। साफ सफाई अभियान में आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी सहित सभी संबंधित कर्मियों को सक्रिय किया जाए। ग्राम्य विकास, नगर विकास, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन विभाग अंतर्विभागीय समन्वय के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में पीने के साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो। पंचायती राज और नगर विकास विभाग द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी स्वच्छता का कार्य कराया जाए।

 

गौरतलब है कि फिरोजाबाद जिले में इसमें 10 दिनों के दौरान डेंगू और वायरल बुखार के कारण कम से कम 41 लोगों की मौत हो चुकी है इनमें से ज्यादातर बच्चे हैं जबकि क्षेत्रीय भाजपा विधायक मनीष असीजा का दावा है कि जिले में इन संक्रामक रोगों की वजह से अब तक 44 लोगों की मृत्यु हुई है। मामला तूल पकड़ने पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हटा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...