back to top

मुख्यमंत्री ने लांच किया एकीकृत कोविड-19 ऐप

  • लोगों के लिए बहुत उपयोगी, जल्द मिलेगा परिणाम : योगी

  • अब लोग खुद देख सकेंगे जांच रिपोर्ट, डाउनलोड की भी है सुविधा

  • अस्पतालों में बढ़ाये जायें कोविड-19 आईसीयू बेड

  • दवाई और ऑक्सीजन की उपलब्धता हो सुनिश्चित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एकीकृत कोविड-19 पोर्टल एप्लीकेशन लांच किया। उन्होंने इस एप के लांच पर कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के दौरान प्रदेशवासियों को इस सुविधा से लाभ मिलेगा। इससे कोविड-19 के परिणामों की जानकारी सर्वसुलभ कराने की सुविधा होगी। यह जनसाधारण के लिए बहुत ज़्यादा उपयोगी होगा और लोगों की जांच के बाद उसका परिणाम जल्द मिलेगा।

योगी ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से ऐसी व्यवस्था विकसित की गई है कि टेस्ट करवाने वाला व्यक्ति अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर पर ओटीपी ले कर अपने कोविड-19 टेस्ट के परिणाम को खुद देख सकेगा और इसे डाउनलोड भी कर सकेगा।

यह ऐप कोविड वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकारी संस्थानों को सहयोग एवं चिकित्सा के लिए लोगों की मदद करने में मददगार होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव ही उसका उपचार है। इस एप के माध्यम से जो सुविधाएं दी जा रही हैं, वह सराहनीय हैं। उन्होंने इस एप को लाॅन्च किए जाने पर धन्यवाद दिया।

इसके बाद टीम-11 के साथ अनलॉक की समीक्षा करते हुए योगी ने कोविड-19 के लिए आईसीयू के बेड बढ़ाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में दवाई और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। प्रयागराज, कानपुर नगर, लखनऊ और गोरखपुर में विशेष सतर्कता अपनाये जाने की ज़रूरत है। इन जिलों में काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया जाये।

उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने और इससे बचाव व इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी जिलों में इनकी सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए संचालित किया जाये। उन्होंने इसके लिए मुख्य सचिव को समन्वय करने के निर्देश दिये।

योगी ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 और यातायात के नियमों के बारे में लोगों को व्यापक रूप से जागरूक किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सतर्कता, बचाव व जागरूकता जरूरी है। इसके लिए प्रमुख स्थानों और चैराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम निरन्तर एक्टिव मोड में रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की खरीद 01 अक्टूबर से होनी है। इसके मद्देनज़र सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जायें। धान क्रय केन्द्र सुचारु रूप से संचालित किये जायें। यह देखा जाये कि किसानों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने धान खरीद के संबंध में राइस मिलर्स के साथ बैठक किए जाने के निर्देश कृषि उत्पादन आयुक्त को दिये।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...