back to top

योगी ने किया आरएमएलआईएमएस में ड्राई रन का निरिक्षण

  • प्रदेश में सुव्यवस्थित ढंग से चलाया ड्राई रन : मुख्यमंत्री
  • केंद्र सरकार के क्रम में चलाया जाये कोरोना वैक्सिनेशन
  • नये स्ट्रेन के मद्देनज़र बरती जाये अतिरिक्त सतर्कता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां आरएमएलआईएमएस का भ्रमण कर कोरोना वैक्सीन के संबंध में वहां चलाये जा रहे ड्राई रन का निरीक्षण किया। ड्राई रन के तहत चिकित्सा संस्थान में चल रही गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश में ड्राई रन को सुव्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिये हैं।

निरीक्षण के बाद यहां लोक भवन में टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन आयोजित किया जा रहा है। हर जिले के तीन ग्रामीण और तीन शहरी क्षेत्रों में इसके तहत कार्यवाही प्रगति पर है। कोरोना वैक्सीनेशन कार्य को प्रदेश में सुचारु ढंग से सम्पन्न करने में ड्राई रन अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा। इसके मद्देनज़र राज्य सरकार द्वारा इस कार्य को तत्परता से सम्पन्न करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन का काम हर साल में केंद्र सरकार द्वारा तय क्रम के अनुरूप किया जाये।

योगी ने कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के मद्देनज़र अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रभावी ढंग से सम्पन्न किया जाये। सर्विलांस सिस्टम को सक्रिय और मज़बूत बनाये रखा जाये। उन्होंने कोविड-19 की मेडिकल टेस्टिंग को पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हर स्तर पर सावधानी बरती जाये। लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में निरन्तर जागरूक किया जाए। जागरूकता सृजन के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक उपयोग किया जाए। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों, व्यापार प्रतिष्ठानों और एमएसएमई इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क व्यवस्था को पूरी सक्रियता से चलाने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने प्रदेश में अब तक 3.50 लाख से अधिक लोगों द्वारा ई-संजीवनी एप का इस्तेमाल किये जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए ज़्यादा से ज़्यादा जरूरतमंदों को इस एप के माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी एप का लगातार व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...