back to top

मुख्यमंत्री ने किया झांसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव का वर्चुअल शुभारम्भ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए कृतसंकल्पित है। झांसी में स्ट्राॅबेरी महोत्सव का आयोजन जैसे अभिनव प्रयास इसमें सहायक हैं। किसानों को खेती के अभिनव प्रयासों से जोड़ने की ज़रूरत है। जिला प्रशासन को इस संबंध में किसानों को जागरूक करने के लिए प्रभावी और सार्थक प्रयास करना चाहिए।

मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर झांसी जिले में आयोजित स्ट्राॅबेरी महोत्सव का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव देवेश चर्तुेवेदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूदा थे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के साथ जुड़े हुए थे।

योगी ने कहा कि मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार लगातार किसानों के हित व कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। इस क्रम में किसान को खेत से बाजार तक विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के माध्यम से किसान बाजार की ज़रूरतों की पूर्ति करने के साथ ही, आम उपभोक्ता को भी महंगाई से बचा सकते हैं और अपनी आमदनी में भी वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले साल, काफी समय से लंबित बाण सागर सिंचाई परियोजना को पूरा किया गया है। मध्य गंगा नहर, सरयू नहर सहित एक दर्जन सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इससे 20 लाख हेक्टेयर की अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित होगी।

मुख्यमंत्री ने झांसी की भूमि को अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से स्ट्राॅबेरी की खेती के अनुकूल बनाने के लिए यहां के किसानों और नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि बुंदेलखंड की धरती पर स्ट्राॅबेरी महोत्सव का आयोजन देश व प्रदेश के लिए नया संदेश है। इससे बुंदेलखंड के बारे में लोगों की धारणा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड सभी सम्भावनाओं और क्षमताओं से परिपूर्ण है। समुचित अवसर और मंच मिलने पर यहां के किसान और नागरिक अपनी क्षमताओं को साकार रूप दे सकते हैं।

योगी ने कहा कि काम करने की इच्छाशक्ति होने पर व्यक्ति कठिन से कठिन चुनौती का सामना कर परिणाम दे सकता है। स्ट्राॅबेरी सामान्यतः शीतोष्ण जलवायु की फसल है। झांसी में पहले इसे घर की छत पर उगाया गया। इसके बाद खेतों में इसकी फसल उगाई गयी। इसमें सफलता मिलने के बाद आज झांसी में स्ट्राॅबेरी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह एक चमत्कार है। उन्होंने आशा जतायी कि यह महोत्सव बुंदेलखंड को नयी पहचान दिलाएगा।

मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर जिले के किसान द्वारा ड्रैगन फ्रूट की खेती किये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के कई जिलों में किसानों ने अपने परिश्रम से ऐसी फसलें उगायीं हैं, जिनके बारे में धारणा थी कि इन फसलों को वहां नहीं उगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि स्ट्राॅबेरी महोत्सव सभी परिश्रमी और प्रगतिशील किसानों के लिए प्रेरणादायी है। यह किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही मार्केट की जरूरतों को पूर्ण करने में भी सहायक है।

योगी ने कहा कि झांसी के स्ट्राॅबेरी महोत्सव की तरह ही सुल्तानपुर में ड्रैगन फ्रूट, सिद्धार्थनगर में काला नमक चावल, चंदौली में ब्लैक राइस, बाराबंकी में सब्जी, कौशाम्बी व प्रयागराज में अमरूद, प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में आर्गेनिक गुड़, कुशीनगर में केले की फसलों को केंद्र में रखकर प्रयास किये जाने चाहिए। कृषि एवं उद्यान विभाग प्रदेश के अन्य जिलों में अलग और विशिष्ट फसलों पर केंद्रित महोत्सव के आयोजन की दिशा में प्रभावी और सार्थक प्रयास करे।

मुख्यमंत्री जी ने झांसी में स्ट्राॅबेरी की खेती में टिश्यू कल्चर के प्रयोग की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक के प्रयोग से फसलों की लागत कम की जा सकती है। साथ ही, उत्पादन में बड़ी मात्रा में वृद्धि संभव है। इससे किसान की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमि अत्यन्त उर्वरा है। सरफेस वाटर के उचित नियोजन एवं ड्रिप इरीगेशन को प्रोत्साहित कर सिंचन क्षमता में भी व्यापक वृद्धि भी की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...