back to top

मुख्यमंत्री ने एक्टिव मामलों में आयी 44 प्रतिशत कमी पर जताया संतोष

  • लगातार बरती जाये सावधानी व सतर्कता : योगी

  • जिलेवार की जाये कोविड-19 की रिकवरी दर की माॅनिटरिंग

  • लखनऊ में टेस्टिंग कार्य के साथ मज़बूत भी की जाये उपचार की व्यवस्था

  • ‘मिशन शक्ति’ में सभी वर्गों की सुनिश्चित जाये सक्रिय भागीदारी

  • विशेष स्वच्छता व सेनिटाइजेशन अभियान से जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पिछले 26 दिनों में प्रदेश में कोविड पाॅजिटिव के एक्टिव मामलों में आयी 44 प्रतिशत की कमी पर संतोष व्यक्त करते हुए लगातार सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अनलाॅक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आने वाले समय में कई अन्य गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी। इसलिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम सहित विभिन्न प्रचार माध्यमों का व्यापक उपयोग करते हुए लोगों को संक्रमण से बचाव और सुरक्षा के बारे में लगातार जागरूक किया जाये।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकाॅल के पूर्ण पालन के लिए लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाये। योगी ने कोविड-19 की रिकवरी दर की जिलेवार माॅनिटरिंग किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में कोविड-19 की रिकवरी दर को और बेहतर किया जाये।

इसके लिए एक प्रभावी रणनीति तैयार कर जिले में टेस्टिंग कार्य में वृद्धि के साथ-साथ एसजीपीजीआई, केजीएमयू और आरएमएलआईएमएस में उपचार व्यवस्था को मज़बूत बनाया जाये। उन्होंने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को अयोध्या, वाराणसी और सीतापुर में भी रिकवरी दर में वृद्धि सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के मद्देनज़र शारदीय नवरात्र से शुरू किए जाने ‘मिशन शक्ति’ अभियान में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाये। व्यापारिक संस्थाओं और एमएसएमई इकाइयों में भी महिला सुरक्षा के बारे में कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। उन्होंने अभियान के तहत सम्पन्न होने वाले कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में स्टिकर आदि भी लगवाए जाएं। अभियान के तहत हेल्प लाइन नम्बर भी जारी किया जाये।

योगी ने कहा कि 16 अक्टूबर को बेसिक शिक्षा विभाग के तहत 31 हजार से ज़्यादा सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। 17 अक्टूबर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के मद्देनज़र ‘मिशन शक्ति’ व्यापक जागरूकता अभियान का शुरू होगा।

उन्होंने हर जिले में दोनों तारीखों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने और इन कार्यक्रमों में जिले के प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा कार्यक्रम के बारे में सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना मंगलवार को ही प्रस्तुत करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में स्वच्छता और सेनिटाइजेशन के संबंध में संचालित प्रदेशव्यापी विशेष अभियान से जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाये। अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और सेनिटाइजेशन संबंधी कार्य किये जाएं। अभियान की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाये।

योगी ने सब्जी और दाल के खुदरा मूल्य को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए जमाखोरी, मुनाफाखोरी और कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले पर्वों के मद्देनज़र केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए अग्रिम धनराशि देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने वित्त विभाग को केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में भी इसी प्रकार की योजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...