back to top

मुख्यमंत्री ने परखीं प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अगले हफ्ते गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल परियोजना के उद्घाटन तथा अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का बृहस्पतिवार को जायजा लिया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा अगले सप्ताह देश की पहली रैपिडेक्स (रैपिड रेल) के उद्घाटन एवं जनसभा को सम्बोधित करने वाले स्थान का निरीक्षण किया।

उन्होंने इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और सरकारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियों को वक्त पर पूरा कराने के निर्देश दिये। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला वसुन्धरा सेक्टर-8 स्थित जनसभा स्थल पहुंचा जहां उन्होंने जनसभा स्थल का पैदल ही निरीक्षण किया। उसके बाद वह साहिबाबाद स्थित रैपिड रेल स्टेशन पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री को रेपिडेक्स स्टेशन पर अधिकारियों ने रैपिड रेल की वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाई और उन्हें सभी बिंदुओं के बारे में जानकारी दी।

आदित्यनाथ ने कहा कि गाजियाबाद जिले के निवासियों के लिए यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि भारत की पहली रैपिड रेल का उद्घाटन इसी जिले में होने जा रहा है। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमन्त्री एवं क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार सिंह, राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, महापौर सुनीता दयाल, विधायक अतुल गर्ग, सुनील कुमार शर्मा, नन्द किशोर गुर्जर, अजीत पाल त्यागी, भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अगले छह महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसेवाओं और प्रशासनिक कार्यों को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलाने के लिए एक बड़ा...

मेरे भीतर एक्टिंग का सपना मां ने जगाया : मुस्कान वर्मा

धीरे-धीरे आॅडिशन देना शुरू कियालखनऊ। एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...