back to top

सपा बर्बादियों का जश्न मना रहे हैं मुख्यमंत्री : अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में संवेदनहीनता चरम पर है और मुख्यमंत्री बर्बादियों का जश्न मना रहे हैं। यादव ने सत्ताधारी दल पर तंज कसते हुए कहा, भाजपा ने हर फिक्र को धुएं में उड़ाते चल देने को ही अपना आदर्श वाक्य बना लिया है जो संवेदनशून्यता की पराकाष्ठा है और मुख्यमंत्री जी तो बर्बादियों का जश्न मनाते ही चल रहे हैं।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, जब उप्र में कोई विकास हुआ ही नहीं तो अब चार वर्ष बाद मुख्यमंत्री कार से औचक निरीक्षण करने के लिए निकलने की घोषणा कर रहे हैं। जनता को भुलावे में डालने की यह साजिश सफल होने वाली नहीं क्योंकि उनकी वादा खिलाफी से जनता भलीभांति परिचित हो गई है। कोई उनसे गुमराह होने वाला नहीं है।

यादव ने कहा, भाजपा सरकार में असहमति बड़ा अपराध बन गई है। विपक्ष उसको फूटी आंखो नहीं सुहाता है। लोकतंत्र की मान्यताओं में उसका विश्वास नहीं हैं। देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से आंदोलित है। भाजपा सरकार उनकी सुनने के बजाय अपनी मनवाने का हठ पाले हुए है। यही नहीं, अपने प्रचार तंत्र से भाजपा ने किसानों के बीच फूट डालने और आंदोलन को बदनाम करने का भी अभियान छेड़ दिया है। यह अभियान उस झूठ का हिस्सा है जिसमें किसानों की आवाज को दबाना है।

उन्होंने कहा, किसानों के समर्थन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को जेल भेजकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया कि वह फर्जीवाड़ा करने की उस्ताद है। जनता से भाजपा को अपने अवैधानिक, अलोकतांत्रिक कार्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी कानून का समर्थन करने में आगे है। उन्होंने दावा किया कि इस राज्य में किसान सबसे ज्यादा बदहाल है। ओलावृष्टि, बेमौसम बरसात से बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ना किसान का बकाया भुगतान नहीं हुआ, किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई और तो और किसान को न तो लागत का ड्योढ़ा दाम मिला न ही उसकी आय दोगुनी हुई। उन्होंने दावा किया कि अब किसान की खेती को कारपोरेट कंपनियों की बंधक बनाने, किसान को खेत मालिक की जगह मजदूर बनाने और सरकारी संस्थानों को बेचने या उनको निजी हाथों में सौंपने के काम में ही भाजपा सरकार लगी है।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...