back to top

पाठक को अपने से बाँधने की ताकत रखती हैं ‘छरबिंदा’

लखनऊ। नवनीत नीरव की पकड़ फिक्शन और नॉन-फिक्शन, दोनों विधाओं में समान रूप से सशक्त है। बच्चों, युवा पाठकों और वयस्कों के लिए लिखी गई उनकी रचनाएँ सहज ही पाठक को अपने साथ जोड़ लेती हैं। उनकी किसी भी रचना को पढ़ना शुरू कीजिए, उसे अंत तक पढ़ने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास नहीं करना पड़ता, उनकी भाषा, कथन शैली और संवेदनाएँ स्वत: ही पाठक के भीतर अपनी जगह बना लेती हैं। यह उनके अनूठे कहन का ही कमाल है। जब वे स्वयं अपनी रचनाओं का पाठ करते हैं, तो श्रोता उनके शब्दों और अनुभवों की दुनिया में उनके साथ-साथ विचरण करने लगते हैं। नवनीत जी की एक खास बात है कि वे साहित्य को एक गहरे समर्पण और सामाजिक दायित्व के साथ रचते हैं। यह समर्पण इस बात से भी दिखता है कि वे केवल बाल साहित्य की रचनाएँ ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि उसके इर्द-गिर्द एक गंभीर विमर्श और सृजनात्मक परिवेश भी निर्मित कर रहे हैं। इस प्रयास से देश में बाल साहित्य का एक सशक्त इकोसिस्टम विकसित हो रहा है, जहाँ नए रचनाकारों को मंच और दिशा मिल रही है। उनका यह कहानी संग्रह भी उनकी रचनात्मक क्षमता का प्रमाण है। इसकी । हर कहानी पढ़ने के बाद लंबे समय तक पाठक के संसार में अपनी जगह बनाती है।

RELATED ARTICLES

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...