back to top

केएल राहुल के तूफान में उड़ी चेन्नई

पंजाब ने चेन्नई को छह विकेट से हराया, नाबाद 98 रन बनाकर राहुल बने मैन आॅफ द मैच

दुबई । कप्तान केएल राहुल की 42 गेंद में आठ छक्कों और सात चौके जड़कर नाबाद 98 रन की पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। जीत के लिये 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 13 ओवर में जीत हासिल की जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास राहुल की आक्रामक पारी को रोकने का कोई तरीका नहीं था। मैन आॅफ द मैच रहे राहुल ने शुरू से ही आक्रामकता बरती और सीएसके के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ायीं। इस स्टाइलिश दायें हाथ के बल्लेबाज ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़कर मैच खत्म किया।पहले के कुछ मैचों में पंजाब किंग्स के कप्तान के रवैये की आलोचना की गयी थी जिसमें वह मैच को आगे तक खींच कर ले गये थे और पंजाब की टीम जीत नहीं दर्ज कर पायी थी।

 

राहुल के स्ट्राइक रेट की भी इस चरण के दौरान आलोचना की गयी और अंत में उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता वापस आ गयी। लेकिन दुर्भाज्ञ से ऐसा तब हुआ जब उनके लिए प्लेआफ के दरवाजे बंद हो गये थे। शार्दुल ठाकुर ने तीन ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके और वह सीएसके के दिन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज रहे जबकि अन्य गेंदबाज राहुल के सामने कुछ नहीं कर सके जिसमें दीपक चाहर (चार ओवर में 48 रन देकर एक विकेट), जोश हेजलवुड (तीन ओवर में 28 रन देकर कोई विकेट नहीं) और ड्वेन ब्रावो (दो ओवर में 32 रन) शामिल थे। राहुल ने इच्छानुसार बाउंड्री और छक्के जड़ना जारी रखा जबकि अन्य खिलाड़ी दूसरे छोर पर कोई उपयोगी योगदान नहीं कर सके। राहुल और मयंक अग्रवाल ने महज 4.3 ओवर में 46 रन जोड़ लिये थे। इसके बाद कप्तान ने शाहरूख खान (08) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए चार ओवर में 34 रन जोड़े।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...