back to top

अफगानिस्तान में बदलते समीकरण भारत के लिए चुनौती

उदगमंडलम (तमिलनाडु)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान में बदल रहे सत्ता समीकरण भारत के लिए चुनौती है जिसे लेकर उसे अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ा और क्वाड पहल ने इसे रेखांकित किया है। वेलिंगटन के पास डिफेंस सर्विसेज एंड स्टाफ कॉलेज में अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय एकीकृत युद्ध समूहों (आईबीजी) के गठन पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहा है क्योंकि युद्ध के दौरान तत्काल निर्णय लेना एक महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने कहा अफगानिस्तान में सत्ता समीकरण में बदलाव हमारे लिए चुनौती है। इन हालातों ने हमारे देश को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने को मजबूर कर दिया है। हम अपनी रणनीति बदल रहे हैं और क्वाड का गठन इस रणनीति को रेखांकित करता है। क्वाड (चतुर्भुजीय सुरक्षा वार्ता) समूह है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया शामिल हैं। अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी की समय सीमा से दो सप्ताह पहले ही तालिबान ने कुछ दिनों पूर्व देश के लगभग सभी बड़े शहरों पर कब्जा कर लिया। आईबीजी पर मंत्री ने कहा कि ये समूह न सिर्फ त्वरित निर्णय लेने में सहायक होंगे बल्कि एकीकृत युद्धक इकाइयों को भी बढ़ाएंगे। वहीं मंत्री ने टूर आफ ड्यूटी के बारे में कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही है और यह बड़ा सुधार लाने वाला होगा। टूर आफ ड्यूटी सेना की वह पहल है जिसके तहत आम लोगों को भी तीन साल की अवधि के लिये सेना में सेवा देना का अवसर मिल सकता है। इस पर रक्षा मंत्रालय विचार कर रहा है।

 

 

पाकिस्तान का नाम लिए बिना सिंह ने कहा, दो युद्ध हारने के बाद भी हमारे पड़ोसी देशों में से एक ने छद्म युद्ध का सहारा लिया और आतंकवाद उस देश की नीति का अभिन्न अंग बन गया। उन्होंने कहा, अगर संघर्षविराम (भारत और पाकिस्तान के बीच) आज सफल है तो यह हमारी ताकत के कारण है। 2016 में सीमा पार के हमलों ने हमारी प्रतिक्रियावादी मानसिकता को एक सक्रिय मानसिकता में बदल दिया, जिसे 2019 में देखा गया। और इसके बाद बालकोट हवाई हमले ने इसे और मजबूत किया।

 

भारत-चीन सीमा गतिरोध पर रक्षा मंत्री ने होशियारीपूर्वक व्यवहार करने के लिए भारतीय सेना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने एक बार फिर दिखलाया कि देश दुश्मन से किसी भी समय किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर देश की रक्षा के लिए तैयार हैं।
सिंह ने कहा कि सीमा पर यथास्थिति को बदलने के लिए पिछले साल एकतरफा कोशिश हुई। उन्होंने कहा, वहां भी हमने एक नई गतिशीलता के साथ विरोधी का सामना किया। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में दुनिया भर में हो रहे इन बदलावों से कोई भी देश अछूता नहीं है। ऐसे में देश की रक्षा तैयारियों को इन बदलावों के अनुपात में या इनसे एक कदम आगे रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, जब से हमारा देश आजाद हुआ है, दुश्मन ताकतों का प्रयास रहा है कि देश के भीतर किसी न किसी माध्यम से अस्थिरता का माहौल पैदा किया जाए। पिछले 75 साल का इतिहास देखें तो हमें चुनौतियां विरासत में मिली हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...