back to top

सीईआरटी-इन ने पीएम-केयर्स में दान देने वालों को फर्जी यूपीआई आईडी से किया आगाह

नई दिल्ली। साइबर सुरक्षा से संबंधित निगरानी संस्था सीईआरटी-इन ने लोगों को पीएम-केयर्स कोष से मिलते जुलते फर्जी यूपीआई आईडी से आगाह किया है और अपील की है कि दान करने से पहले वे आईडी की सत्यता जांच लें।

सरकार ने कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए पीएम-केयर्स कोष बनाया है, जिसमें आम आदमी से लेकर बड़े कॉरपोरेट तक, सभी योगदान कर सकते हैं। लेकिन सरकार को जानकारी मिली है कि धोखेबाजों ने लोगों को घोखा देने के लिए पीएनबी, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक सहित कई भारतीय बैंकों के यूपीआई हैंडल पर आईडी बनाए गए हैं।

निगरानी संस्था ने कहा है, सीईआरटी-इन को फर्जी यूपीआई आईडी के बारे में कई खबरें मिली हैं, जो आपातकालीन दशाओं में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम-केयर्स) की यूपीआई आईडी से मिलती हैं। सीईआरटी-इन ने कहा कि पीएम-केयर्स कोष में योगदान के लिए असली यूपीआई आईडी “pmcares@sbi” है और पंजीकृत खाते का नाम “PM CARES” है। इसके अलावा कोई भी आईडी फर्जी है। सीईआरटी-इन ने कहा कि पीएम-केयर्स में कोई भी योगदान करने से पहले यूपीआई आईडी और पंजीकृत नाम की पुष्ट कर लें।

RELATED ARTICLES

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...